6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नशे में धुत्त पति ने पत्नी के साथ की हैवानियत, जख्म दिखाकर बोली इसको छोडऩा मत साहब

घर आते ही उसने अपनी पत्नी पूनम को आवाज लगाया और कहा कि वह उसकी इज्जत नहीं करती। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ा गया।

2 min read
Google source verification

दुर्ग

image

Dakshi Sahu

Jun 09, 2019

Domestic violence

नशे में धुत्त पति ने पत्नी के साथ की हैवानियत, जख्म दिखाकर बोली इसको छोडऩा मत साहब

दुर्ग. इज्जत नहीं मिलने से नाराज नशे में धुत्त पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। घटना 6 जून की रात की है। इस मामले में बोरी पुलिस ने ग्राम हिर्री निवासी पूनम सिंह (39) की शिकायत पर उसके पति कुलदीप सिंह (42) के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक घटना के समय कुलदीप सिंह जाट शराब के नशे में धुत्त था।

पत्नी से बढ़ गया विवाद
घर आते ही उसने अपनी पत्नी पूनम को आवाज लगाया और कहा कि वह उसकी इज्जत नहीं करती। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ा गया। पत्नी के विवाद करने से कुलदीप ने गुस्से में आकर पूनम की पिटाई कर दी। आंगन में बिछे खाट पर पूनम बैठी तो कुलदीप ने खाट को पलट दिया। इस घटना में पूनम के शरीर में चोटें आई। थोड़ी देर बाद खाना निकालने पूनम किचन में गई तो कुलदीप वहां भी चला गया और टार्च और मोबाइल पिटाई कर दी।

नवविवाहिता पत्नी को पीटा पत्नी पहुंची थाने

इधर दुर्ग में ही नवविवाहिता पर हाथ उठाने और प्रताडि़त करने के मामले में धमधा पुलिस ने ग्राम सोनेसरार निवासी नवविवाहिता के पति पेशे से ड्राइवर चंद्रकात वर्मा और सास मालती वर्मा के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया है। दोनों के खिलाफ ग्राम बिरेझर निवासी किशोरी वर्मा (24) ने शिकायत की है।

महिला ने पुलिस को जानकारी दी है कि 19 नवंबर 2018 से 28 फरवरी 2019 तक वह ससुराल में प्रताडि़त होती रही। बात-बात पर उसकी गलती निकालकर पति उससे मारपीट करता था। ससुराल के अन्य सदस्य उसके इस कृत्य को प्रोत्साहित करते हैं। शिकायत के आधार पर हुई जांच में पुलिस ने घटना को सही पाया। स्वंतत्र गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज किया है।

हाथपाई भी हुई
महिला ने घटना को लेकर एसपी प्रखर पाण्डेय से शिकायत कर बताया था कि उसका विवाह दो वर्ष पूर्वहुआ है। कुछ दिनों तक ससुराल में वह अच्छे से रही। इसके बाद पति ने कार व रुपए लाने उसे विवश करने लगा। इस बात का विरोध करने पर पूरा परिवार एक होकर उसे प्रताडि़त करने लगा। इस दौरान हाथपाई भी हुई।