
स्कूल दीवार के समीप कांग्रेस ने लगाया जेल-भरो आंदोलन पांडाल, विद्यार्थी होते रहे परेशान
दुर्ग. पीपीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में यहां कांग्रेसियों ने जेल-भरो आंदोलन किया। इस दौरान पुलिस को गिरफ्तारी के लिए बाध्य करने कांग्रेसियों द्वारा उग्र प्रदर्शन अथवा चक्काजाम जैसे कदम उठाए जाने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ऐसे हालात से निपटने की तैयारी भी कर ही रही थी, लेकिन कांग्रेसी ऐसे किसी भी उपक्रम के बजाए खुद ही गिरफ्तारी देने पुलिस की वाहनों में जाकर बैठ गए। इसके बाद कांग्रेसियों को जेल परिसर ले जाकर जरूरी कार्रवाई की गई। कांग्रेस के मुताबिक विधायक वोरा सहित 125 कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी दी। जिन्हें शाम 4 बजे नि:शर्त रिहा कर दिया गया। कांग्रेस ने पांडाल मल्टीपरपस स्कूल के दीवार से लगाकर लगाया था। जिससे दिनभर विद्यार्थी परेशान होते रहे।
मंत्री राजेश मूणत की कथित अश्लील सीडी को लेकर इन दिनों पूरे प्रदेश में बवाल चल रहा है। कांग्रेसी पूरे प्रदेशभर में अलग-अलग आंदोलनों के माध्यम से पीसीसी अध्यक्ष की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को गांधी प्रतिमा के सामने जेल-भरो आंदोलन किया। इसके तहत कांग्रेसियों ने पहले सभा की। जिसे कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं ने संबोधित किया। इसके बाद गिरफ्तारी दी गई।
इन्होंने दी गिरफ्तारी
विधायक अरुण वोरा, पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी, बदरूद्दीन कुरैशी, प्रतिमा चंद्राकर, महापौर देवेन्द्र यादव, सरोजनी चंद्राकर, पूर्व महापौर निर्मला यादव, नीता लोधी, जिला अध्यक्ष तुलसी साहू, शहर अध्यक्ष आरएन वर्मा, जिपं सदस्य जयंत देशमुख, दीपक दुबे, अब्दुल गनी शामिल थे। गिरफ्तार कार्यकर्ताओं में 25 महिलाएं भी थीं
छोटे कार्यकर्ताओं ने की सड़क जाम की कोशिश
पुलिस की कार्रवाई से पहले बड़े नेता गिरफ्तारी देने वाहनों में जाकर बैठ गए। इसके बाद दर्जनभर छोटे कार्यकर्ताओं ने जीई मार्ग को जाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने इन्हें भी तत्काल गिरफ्तार कर वाहनों में बैठा दिया। प्रदर्शन में इसके अलावा कोई भी कड़ा रूख सामने नहीं आया।
खुद के वाहनों से भी पहुंचे जेल
कांग्रेसी पहले गिरफ्तारी देने खुद वाहनों में जाकर बैठ गए, लेकिन जेल रवानगी से पहले इनमें से कई नेता वाहनों से उतर गए। ये नेता बाद में खुद के वाहनों से जेल परिसर पहुंचे और गिरफ्तारी की सूची में नाम दर्ज कराई। भिलाई से भी कई कार्यकर्ता सीधे जेल परिसर पहुंचे और गिरफ्तार नेताओं में शामिल हो गए।
कांग्रेसियों से ज्यादा पुलिस के जवान
गिरफ्तारी के लिए उग्र प्रदर्शन अथवा चक्काजाम जैसे कदम उठाए जाने की संभावना को देखते हुएसुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस के जवाब तैनात किएगएथे। एक समय हालात यह रहा कि धरना स्थल पर कांग्रेसियों से ज्यादा पुलिस के जवान दिखाई दे रहे थे।
परेशान होते रहे स्कूल के विद्यार्थी
कांग्रेसियों द्वारा प्रदर्शन के लिए मल्टीपरपस स्कूल के दीवार से लगाकर पांडाल लगाया गया था। यहां नेताओं और पुलिस की जमघट और लाउड स्पीकर के शोर के कारण पूरे समय स्कूल के विद्यार्थी परेशान होते रहे। यहां तक कि स्कूल के गेट के सामने वाहनों को खड़ी कर जाम कर दिया गया था। दूसरी ओर संभाग कार्यालय में भी लोग शोर-शराबे से परेशान रहे।
Published on:
27 Sept 2018 10:25 pm
बड़ी खबरें
View Allदुर्ग
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
