30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा की आंधी में बह गया मुख्यमंत्री का गढ़, विजय बघेल ने दी प्रतिमा चंद्राकर को पटखनी

* दुर्ग लोकसभा क्षेत्र (Durg Lok Sabha Seat) में भाजपा के विजय बघेल ने खिलाया जीत का कमल। * छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के 11 सीटों में( Lok sabha CG 2019 Results) से 9 सीटों मे भाजपा(BJP) का परचम लहराया।

less than 1 minute read
Google source verification

दुर्ग

image

Deepak Sahu

May 24, 2019

vijay baghel

भाजपा की आंधी में बह गया मुख्यमंत्री का गढ़, विजय बघेल ने दी प्रतिमा चंद्राकर को पटखनी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के vip सीट दुर्ग लोकसभा क्षेत्र (Durg Lok Sabha Seat) जो वर्त्तमान में प्रदेश के तीन मंत्रीयो का गृह जिला है वहां से भाजपा (BJP) के विजय बघेल ने जीत का पैगाम अपने नाम कर लिया है। विजय बघेल ने अपनी प्रतिद्वंदी और कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार प्रतिमा चंद्राकर को 391978 मतों से हराया है। वर्ष 2014 में प्रदेश के वर्तमान गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भाजपा की सरोज पांडेय को 16848 मतों से मात दिया था।

आपको बता दे दुर्ग लोकसभा क्षेत्र सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) का इलाका है। विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2018 ) में जीत के बाद दुर्ग को कांग्रेस (Congress) का गढ़ माना जा रहा था। लेकिन विजय बघेल (Vijay Baghel) ने कांग्रेस के किले को फतह कर भाजपा का कमल खिलाया है।


2014 में था कांग्रेस का कब्ज़ा
लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा ने प्रदेश के 10 सीटों में अपना कब्ज़ा जमाया था वही कांग्रेस के खाते में केवल एक सीट हाथ लगी थी प्रदेश के वर्त्तमान गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू जीत दर्ज कर कांग्रेस की लाज बचाई थी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया जय श्रीराम के नारे
रूझानों में भाजपा को बढ़त मिलते देख कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा था । अंतिम परिणाम आने से पहले ही मिठाई बांटना शुरू हो गया था। वहीं,जीत के बाद मोदी मोदी और जय श्रीराम के नारे लग रहे है। इधर अंतिम रूझानों में ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में निराशा छा गई थी।