
बेटे को पागल बोलने से मना करने पर युवकों ने पिता की बेरहमी से की पिटाई, अस्पताल उपचार के दौरान मौत
भिलाई. बेटे को पागल बोलने से मना करना एक पिता को भारी पड़ गया। गांव के कुछ लोगों ने मिलकर पिता को इस कदर पीटा की उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मानवता को शर्मसार कर देने वाली यह घटना दुर्ग जिले के जेवरा खुर्द गांव की है।
बेटे को पागल बोलने से मना किया
पुलिस ने बताया कि जेवरा खुर्द निवासी देवनारायण सतनामी ने कुछ लोगों को अपने बेटे को पागल बोलने से मना किया। इस पर आरोपी अलख निरंजन, देवेन्द्र जोशी और यशवंत जोशी ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने देवनारायण के सिर पर ठोस वस्तु से हमला कर दिया। घायल देवनाराण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई मौत
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामूली धारा में प्रकरण दर्ज किया। लेकिन बुधवार को उपचार के दौरान देवनारायण ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 302 को जोड़ते हुए जुर्म दर्ज किया है। जेवरा चौकी प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि घटना 24 सितम्बर की है। रवि सतनामी पिता देवनारायण सतनामी(18 वर्ष) को आरोपी अलख निरंजन, देवेन्द्र जोशी और यशवंत जोशी मिलकर पागल-पागल बोलकर चिढ़ाते थे।
पिता से किया विवाद
रवि के पिता देवनारायण ने उन्हें पागल बोलने से मना किया। इसी बात को लेकर आरोपी अलख, देवेन्द्र और यशवंत समेत अन्य के साथ विवाद किया। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए पिता को डंडे से मार दिया। शिकायत पर दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया। लेकिन इस मारपीट में देवनारायण के सिर पर अंदरूनी चोट आई थी। जिसकी वजह से उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था। जहां उसने दमतोड़ दिया। मामले में धारा 302 को जोड़कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर लिया है।
चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार
भिलाई-3 पुलिस ने बुधवार को डबरापारा के पास आरोपी संतोष ठाकुर को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। वह बस्ती के लोगों को चाकू लहराते हुए डरा रहा था। आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद कर किया। आरोपी के खिलाफ धारा 25,27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
Published on:
30 Sept 2021 05:35 pm
बड़ी खबरें
View Allदुर्ग
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
