
Ban on Heavy Vehicles: दुर्ग नगर निगम की ओर से आयोजित मठपारा शासकीय कार्यक्रम में 27 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे। इस लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। दुर्ग शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।
ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। इसलिए ट्रैफिक डायवर्ट किया है। गंजपारा से सिद्धार्थ नगर, होते हुए चंडी मंदिर मार्ग में मुख्यमंत्री का स्वागत कार्यक्रम होना प्रस्तावित है। साथ ही मठपारा कबड्डी मैदान में भूमि पूजन कार्यक्रम होगा।
इस कार्यक्रम के दौरान चार पहिया वाहनो का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बस स्टैण्ड की ओर से आने वाहनों को पंचमुखी हनुमान मंदिर से डायवर्ट किया जाएगा। बघेरा की ओर से आने वाले वाहनों को नया पारा चौक से डायवर्ट किया जाएगा। वहीं उरला की ओर से आने वाले वाहनों को सूर्या एल्युमिनियम से डायवर्ट किया जाएगा।
राजीव नगर की ओर से आने वाले वाहनों को तालाब के पास से डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह से उरला से आने वाले वाहन चालक वाहन गया नगर मैदान में वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल पहुंचेगे। दुर्ग से आने वाले वाहन चालक वाहन ऋषभ भवन और चंडी मंदिर के बाजू में वाहन पार्क कर पैदल कार्य₹म स्थल पहुंचेंगे।
Updated on:
27 Sep 2024, 12:17 PM IST
Published on:
27 Sep 2024, 12:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.