22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Dus Ka Dum / रोजाना खाली पेट खा लें भीगी हुई किशमिश, होंगे गजब के फायदे

रोजाना खाली पेट खा लें भीगी हुई किशमिश, होंगे गजब के फायदे

किशमिश में पोटैशियम और एंटी आॅक्सिडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, ये वजन कम करने में मदद करते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 21 Dec 2019, 11:36 AM IST

soaked raisins

रोजाना खाली पेट खा लें भीगे हुए किशमिश, होंगे गजब के फायदे

नई दिल्ली। किशमिश में कई विटामिन्स पाए जाते हैं, जो शारीरिक कमियों को दूर करने में मदद करते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक रोजाना सुबह खाली पेट एक मुट्ठी किशमिश खाने से वजन नियंत्रित रहता है। साथ ही इससे खून की कमी एवं बालों के झड़ने आदि में लाभ होता है।

1.किशमिश में प्राकृतिक एंटीऑक्‍सीडेंट होते हैं। ये हमारे यकृत और गुर्दे के सामान्‍य काम काज को उत्‍तेजित करते हैं। इसके अलावा यह हमारे शरीर में खून की कमी को भी दूर करता है।

2.किशमिश खाने से शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्‍स खत्म हो जाते हैं। आप चाहे तो भीगी हुई किशमिश के साथ उसका पानी भी पी सकते हैं।

3.भीगी हुई किशमिश खाने से वजन कंट्रोल में रहता है। क्योंकि इससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और ये भूख को नियंत्रित करती है।

4.किशमिश में प्राकृतिक तौर पर शर्करा होती है इसलिए ये बॉडी में इंसुलिन की कमी नहीं होने देती है। न ही इससे फैट बढ़ता है।

5.किशमिश में पोटैशियम की उच्‍च मात्रा होती है। जिसके कारण यह शरीर में नमक को संतुलित करने में मदद करता है। इसके अलावा यह हमारी रक्‍त वाहिकाओं को स्‍वस्‍थ्‍य रखने और ब्लड के प्रवाह को ठीक रखने में भी मदद करता है।

6.किशमिश में बोरॉन काफी मात्रा में होता है। ये हड्डियों के गठन में विशेष योगदान देता है। इसके अलावा किशमिश में कैल्शियम की भी उच्‍च मात्रा होती है। इससे बोन्स मजबूत बनते हैं।

7.किशमिश में आयरन की उच्‍च मात्रा होती है। इसके सेवन से हमारे सिर की ऊपरी त्‍वचा में पर्याप्‍त मात्रा में पोषक तत्‍व और आक्‍सीजन पहुंचता है। जिससे हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा मिलता है।

8.किशमिश में घुलनशील फाइबर होते हैं जो एंटी-कोलेस्‍ट्रॉल का काम करते हैं। यह शरीर में खराब कोलेस्‍ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है।

9.किशमिश में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होने के कारण ये रक्‍त वाहिकाओं में होने वाली ब्लॉकेज को रोकता है। साथ ही दिल को भी स्वस्थ रखता है।

10.भीगे हुए किशमिश खाने से हमारी इम्यूनिटी भी बढ़ती है। जिससे संक्रमण का खतरा कम होता है। ऐसे में सर्दी-जुकाम, बुखार आदि जल्द नहीं होता है।