24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 रुपए की ये मामूली-सी चीज गंजेपन और मोटापे से दिलाएगा छुटकारा, ऐसे करें इस्तेमाल

गंजेपन की समस्या को दूर करके सफेद बालों को दोबारा काला बनाने में मदद करता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 21 Sep 2018, 2:06 PM IST

kalunji

10 रुपए की ये मामूली-सी चीज गंजेपन और मोटापे से दिलाएगा छुटकारा, ऐसे करें इस्तेमाल

नई दिल्ली। गलत खान-पान के चलते आजकल ज्यादातर लोग गंजेपन एवं बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, लेकिन रिजल्ट कुछ खास नहीं मिलता है। इससे छुटकारा पाने के लिए आज हम आपको एक ऐसे असरदार तरीके के बारे में बताएंगे, जिससे आप दोबारा अपने बाल पा सकते हैं।

1.गंजेपन की समस्या को दूर कर नए बालों को उगाने में कलौंजी बहुत फायदेमंद होता है। ये एक तरह का बीज होता है, जो खाना बनाने में आमतौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल एवं एंटी हीलिंग प्रॉपर्टीज सिर की त्वचा में आए रुखेपन को दूर करने में मदद करते हैं।

2.ये सिर के ऊपरी हिस्से में जमी परत को हटाकर अंदर से नए बालों को उगाने में मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए चार से पांच बड़े चम्मच नारियल तेल में एक चम्मच कलौंजी डालकर पका लें। जब तेल थोड़ा कम हो जाए तब इसे हल्का ठंडा करके बालों की जड़ों में लगाएं। ये प्रक्रिया सप्ताह में दो से तीन बार करने से नए बाल निकलने लगते हैं।

3.कलौंजी का तेल स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी बहुत काम आता है। रोज सुबह आधा चम्मच कलौंजी के तेल को आधा चम्मच आॅलिव आॅयल में मिलाकर नाश्ते से पहले पीने से त्वचा मुलायम हो जाती है। इससे स्किन में मौजूद बैक्टीरिया भी नष्ट हो जाते हैं। इससे चेहरे की रंगत भी निखरती है।

4.कलौंजी वजन घटाने में भी मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और एक चम्मच कलौंजी का तेल डालकर पीने से चर्बी गलने लगती है। इससे भूख भी नियंत्रित होती है।

5.अगर किसी व्यक्ति को गैस एवं अपच की शिकायत रहती है तो कलौंजी इस परेशानी को भी ठीक करने में मदद करता है। इसके लिए आपको रोज सुबह खाली पेट हल्के गुनगुने पानी में चुटकी भर नमक, आधा चम्मच अदरक का रस और आधा चम्मच कलौंजी डालकर पीना चाहिए। इससे आंतों में चिपकी गंदगी दूर हो जाती है और पेट फूलने आदि दिक्कतें खत्म हो जाती है।

6.आंखों की रौशनी तेज करने के लिए भी कलौंजी बहुत उपयोगी साबित होता है। इसके लिए आधे गिलास गाजर के जूस में एक चम्मच कलौंजी डालकर पीने से आंखों से संबंधित दिक्कतें दूर हो जाती हैं। इसका सेवन सप्ताह में दो से तीन दिन सुबह खाली पेट करना चाहिए।

7.अगर आप अपने दिमाग को शार्प बनाना चाहते हैं तो एक गिलास पानी में 8-10 पुदीने की पत्तियां एवं दो चम्मच कलौंजी का तेल मिलाकर उबालें। अब इस पानी को हल्का ठंडा कर करीब 20 से 25 दिनों तक लगातार पिएं। इससे आपको चीजें जल्दी याद होने लगेंगी।

8.यदि किसी को सांस लेने में तकलीफ व अस्थमा की शिकायत है तब भी कलौंजी का प्रयोग बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और एक चम्मच कलौंजी का तेल डालकर पीना चाहिए। इसे आप सुबह एवं शाम दोनों टाइम पी सकते हैंं

10.अगर आप मुंहासों, दाग-धब्बों, झाइयों एवं स्किन की अन्य किसी समस्या से परेशान हैं तो कलौंजी के आधे चम्मच तेल को चार चम्मच संतरे के जूस में मिलाकर चेहरे पर लगाने से ये ठीक हो जाते हैं। इस मिश्रण को लगाने के बाद इसे करीब 20 मिनट तक रहने देना है। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धोना होगा।