नई दिल्ली। बैसाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है। इस बार यह पर्व 7 मई को पड़ रहा है। अक्षय तृतीया को सर्व सिद्ध मुहूर्त माना जाता है। क्योंकि इस दिन की गई पूजा का लाभ दीवाली के दिन की गई लक्ष्मी पूजा के समान होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन पूजा में पांच विशेष चीजें शामिल करने से दोगुना लाभ हो सकता है।