नई दिल्ली। लगातार बढ़ते पॉल्यूशन और न्यूट्रिशन्स की कमी के चलते लोगों में गंजेपन की समस्या बढ़ रही है। इससे उनके बाल तेजी से झड़ रहे हैं। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं तो आपके लिए भृंगराज का प्रयोग बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। ये बालों का झड़ना रोकने के साथ दमा, पीलिया आदि रोगों को दूर करने में भी मददगार होता है।