नई दिल्ली। भारतीय सेना को अपनी सेवाएं देने वाले एवं सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे आज अपना 82वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने जीवन में कई उपलब्धियां हासिल की है। अन्ना ने लोकपाल बिल को पास करवाने से लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ तक आवाज बुलंद की थी। उनके इसी जज्बे के चलते देशभर में उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको अन्ना से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताएंगे।