8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए सेलिब्रिटीज, प्रिया प्रकाश ने भी बढ़ाया हाथ

केरल के जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए सितारे, रुपयों के साथ राशन भी दिया दान

4 min read
Google source verification
kerela flood

इन दिनों देश बारिश और बाढ़ का प्रकोप झेल रहा है। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान केरल वासियों को भुगतना पड़ रहा है। वहां करीब 350 से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। ऐसे में उनकी मदद के लिए बॉलीवुड समेत तमाम बड़ी हस्तियां आगे आई हैं। इसमें यूथ सेंसेशन प्रिया प्रकाश वॉरियर भी शामिल हैं।

kerela flood

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राजनीतिक सहारे के साथ रुपहले पर्दे के दिग्गज सितारे भी आगे आए हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री से अब तक का सबसे ज्यादा योगदान एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने दिया है। उन्होंने पीड़ितों के लिए 1 करोड़ रुपए दिए हैं। ये रकम उन्होंने राहत कोष में जमा कराई है।

kerela flood

वहीं भारत के सबसे दौलतमंद परिवार की बहू एव रिलायंस कंपनी की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने जरूरतमंदों की मदद के लिए 21 करोड़ रुपए दान दिए है। इसके अलावा उन्होंने लोगों के गुजर-बसर के लिए जरूरी सामान भी भिजवाए हैं। बताया जा रहा है कि इन सामानों की कीमत करीब 50 करोड़ रुपए हैं।

kerela flood

जरूरतमंदों की मदद के लिए यूथ सेंसेशन प्रिया प्रकाश वॉरियर भी आगे आई हैं। उन्होंने पीड़ितों के लिए 1 लाख रुपए की मदद की है। बता दें कि प्रिया अपनी एक मूवी में आंख मारने के सीन से फेमस हुई थीं। वो बहुत ही कम समय में युवा दिलों की धड़कन बन गई हैं।

kerela flood

केरल के लोगों की मदद के लिए बिग बी यानि अमिताभ बच्चन ने भी 51 लाख रुपए की मदद की है। उन्होंने सोशल साइट्स पर केरल के लोगों की मदद के खिलाफ बोलने वालों को भी सबक सिखाया है। राहत कोष विभाग के मुताबिक अमिताभ ने न सिर्फ रुपयों से बल्कि कपड़ों से भी जरूरतमंदों की मदद की है। उन्होंने 6 कार्टन्स भरकर कपड़े भेजे हैं। इसमें 80 जैकेट, 25 पैंट, 40 जूते और 20 स्कार्फ शामिल है।

kerela flood

पीड़ितों की मदद के मामले में बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने जरूरतमंदों के लिए 10 लाख रुपए का योगदान दिया है। कंगना का कहना है कि वो अपनी आगामी मूवी के लिए शूटिंग में बिजी हैं, इसलिए वहां जाना संभव नहीं हुआ। मगर वो मदद से खुद को रोक नहीं पाई तभी राहत कोष में अपना योगदान दिया। बता दें कि कंगना इन दिनों मणिकर्णिका मूवी की शूटिंग में व्यस्त हैं।

kerela flood

लोगों की मदद करने में बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सनी लियोनी भी आगे आईं। उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर पीड़ितों को करीब 1200 किलो दाल और चावल भेजा है। इस बात की जानकारी सनी ने खुद सोशल नेटवर्किंग साइट पर दी।

kerela flood

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद की है। उन्होंने अपनी मीर नामक एनजीओ के जरिए 21 लाख रुपए दान दिए हैं। उनके मुताबिक ये घटना बेहद ही दुखद है। इसमें सबको आगे आना चाहिए।

kerela flood

श्रीलंकाई ब्यूटी जैकलीन फर्नांनडीस ने भी जरूरतमंदों की मदद के लिए 5 लाख रुपए दान में देने का वादा किया है। वो ये काम हैबिटेट फॉर ह्यूमिनिटी इंडिया नामक एनजीओ के जरिए करेंगी। उनका कहना है कि इस दुखद खबर को सुनकर उन्हें बहुत पीड़ा हो रही है। इसी वजह से उन्होंने मदद करने का फैसला लिया है।

kerela flood

विराट और अनुष्का ने पीड़ितों की मदद के लिए खाना और जरूरत के सामानों से भरा हुआ ट्रक भेजकर मदद की है। साथ ही वो कई एनजीओ से मिलकर राहत सामग्री जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक विरुषका न सिर्फ इंसानों बल्कि जानवरों के लिए भी चिंतित हैं, तभी उन्होंने उन्हें भी बचाने की पहल की है।

kerela flood

केरल पीड़ितों की मदद के लिए सबसे पहले पहल एक्टर सिद्वार्थ ने की। उन्होंने 10 लाख रुपए का योगदान दिया है। साथ ही लोगों को अपना सहयोग देने के लिए प्रेरित करने को उन्होंने केरला डोनेशन चैलेंज की भी शुरुआत की। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपनी यथाशक्ति और सामथ्र्य से योगदान जरूर दें।