9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवशयनी एकादशी : आज विष्णु जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये 10 काम, पूरी होगी मनोकामनाएं

devshayani ekadashi : भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए उन्हें पंचामृत से स्नान कराएं, इससे व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होगी विष्णु जी के साथ मां लक्ष्मी की आराधना करने से धन की वृद्धि होगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Soma Roy

•

Updated: 12 Jul 2019, 1:03 PM IST

devshayni ekadashi 2019

देवशयनी एकादशी : आज विष्णु जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये 10 काम, पूरी होगी मनोकामनाएं

नई दिल्ली। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी कहते हैं। इसे हरिशयनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। जबकि इस व्रत की तिथि को 'पद्मनाभा' कहते हैं। आज के दिन से भगवान विष्णु क्षीर-सागर में चार महीने के लिए निद्रा में चले जाते हैं। इस बार यह पर्व 12 जुलाई को मनाया जा रहा है। अगर इस दिन विष्णु जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय किए जाए तो सभी कार्य बन सकते हैं।

1.देवशयनी एकादशी व्रत की शुरुआत दशमी तिथि की रात्रि से होती है। इसलिए व्रत की शुरुआत पर नमक त्याग दें। अब अगले दिन सुबह स्नान करने के बाद सबसे पहले व्रत का संकल्प लें।

शुक्रवार को करें ये 10 काम जमकर बरसेगा धन, मां लक्ष्मी की होगी कृृपा

2.देवशयनी एकादशी के दिन पूरे घर में आम के पत्तों से गंगाजल का छिड़काव करें। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता आएगी।

3.घर के पूजन स्थल पर विष्णु जी की अष्टधातु या सोने, चांदी, तांबे अथवा पीतल की मूर्ति की स्थापना करें। इसके बाद उन्हें पंचामृत से स्नान कराएं।

4.विष्णु जी को पीले वस्त्र ओढ़ाएं और फल, फूल, मेवे आदि चढ़ाएं। इसके बाद विष्णु जी के किसी भी सिद्ध मंत्र का 11 बार जाप करें।

5.देवशयनी एकादशी व्रत की कथा पढ़ने से भी विष्णु भगवान प्रसन्न होते हैं। इससे जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसलिए कथा पढ़ें एवं दूसरों को सुनाएं।

6.कथा की समाप्ति के बाद विष्णु जी का पलंग तैयार करें और उन्हें शयन के लिए रखें। ऐसा करने से घर में शांतिमय वातावरण रहेगा।

7.विष्णु जी को प्रसन्न करने और आर्थिक समस्याओं से बचने के लिए आज सरसों के तेल और ज्वार का दान करना अच्छा होगा।

8.पंडित रवि दुबे के अनुसार आज के दिन ॐ अं वासुदेवाय नम: मंत्र का 108 बार जाप करने से आपके अटके हुए काम बन जाएंगे।

9.देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को खीर, पीले फल या पीले रंग की मिठाई का भोग लगाना अच्छा होता है। इससे घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती है।

10.धन प्राप्ति के लिए देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करें। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होगा। साथ ही घर में रहने वालों की तरक्की होगी।