26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लगातार 7 बुधवार कर लें ये 10 काम, मनपसंद नौकरी समेत पूरी होंगी सारी इच्छाएं

wednesday upay : बुधवार के दिन गणेश जी को सिंदूर अर्पण करना भी शुभ होता है बुधवार के दिन हरी सब्जियों के दान से किस्मत तेज होती है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 13 Aug 2019, 5:24 PM IST

budhwar ke upay

नई दिल्ली। बुधवार के दिन विद्या और बुद्धि के देवता कहलाने वाले भगवान गणेश की पूजा होती है। अगर इस दिन गजानन को दूर्वा अर्पित करने समेत कुछ अन्य उपाय किए जाए तो व्यक्ति की किस्मत खुल सकती है। तो कौन से हैं वो तरीके आइए जानते हैं।

1.मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए लगातार 7 बुधवार तक गणेश जी को गुड़ का भोग चढ़ाएं लगाएं। इससे आपके अटके हुए काम भी बन जाएंगे।

2.अगर लाख कोशिशों के बावजूद आपकी जॉब नहीं लग रही है तो लगातार 7 बुधवार गणेश जी को रुद्राक्ष अर्पण करें।

3.लगातार 7 बुधवार के दिन गणेशजी को सिंदूर अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन में आ रही सारी परेशानियां दूर होती हैं।

4.प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए लगातार 7 बुधवार गणेश जी को मूंग के लड्डुओं का भोग लगाएं। इससे आपको कामयाबी मिलेगी।

5.लगातार सात बुधवार सफेद गाय को हरी घास खिलाने से तरक्की होती है। इससे घर में धन-धान्य की वृद्धि होगी।

6.लगातार सात बुधवार गजानन को मोदक चढ़ाएं। इससे बुध ग्रह का नकारात्मक प्रभाव दूर होता है।

7.बुधवार के दिन गणेश जी को 11 या 21 गांठों वाली दूर्वा चढ़ाएं। ये उपाय लगातार 7 बुधवार करें। ऐसा करने से विद्या-बुद्धि की प्राप्ति होती है।

8.जिनके पास पैसे नहीं टिकते हैं उन्हें लगातार सात बुधवार गणेश जी को पान सुपारी चढ़ाना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी दूर होती है।

9.अगर घर में हमेशा झगड़े होते रहते हैं तो लगातार सात बुधवार किसी गणेश मंदिर में हरी सब्जी का दान करें। इससे लाभ होगा।

10.कर्ज से छुटकारा पाने के लिए हनुमान जी को लाल सिंदूर अर्पण करें। ये काम आपको लगातार सात बुधवार करना होगा।