खाली पेट पीते हैं चाय तो आज ही बदल दें ये आदत, बन सकते हैं इन बीमारियों के शिकार
नई दिल्ली। भारत में ज्यादातर हर घर में लोगों की सुबह की शुरुआत चाय पीने के साथ होती है। कई लोग तो खाली पेट या बिना मुंह धोएं ही चाय पी लेते हैं। मगर आपकी ये आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। इससे पेट की बीमारी समेत अन्य कई रोग हो सकते हैं।
1.खाली पेट चाय पीने से हाइड्रोक्लोरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। इससे कब्ज व वॉमिटिंग की समस्या बढ़ जाती है।
2. खाली पेट चाय पीने का सबसे बड़ा नुकसान है एसिडिटी। इससे पेट में जलन पड़ने लगती है। कई बार खट्टी डकारें भी आने लगती हैं।
3.बहुत से लोग बेड टी पीने के थोड़ी देर बाद दोबारा चाय पी लेते हैं। ये आदत पाचन तंत्र को खराब कर सकती है। इससे डाइजेस्टिव सिस्टम खाने से पूरे पोषक तत्व नहीं निकाल पाता है।
4.बिना कुछ खाए पिएं चाय पी लेने से श्वांस नली में जलन, उल्टी आना या जी मिचलाने की समस्या पैदा हो सकती है।
5.चूंकि चाय में कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए ये नींद न आने की बीमारी का भी कारण बन सकता है। इससे मस्तिष्क का शरीर से संतुलन बिगड़ सकता है।