तांबे के जग में पानी पीने से पेट की दिक्कत से ही नहीं कैंसर से भी मिलेगा छुटकारा
नई दिल्ली। तांबे के जग में पानी पीने से पेट को फायदा होता है। इससे पेट फूलना एवं गैस्ट्रिक आदि परेशानियों से छुटकारा मिलता है। मगर क्या आपको पता है इससे कैंसर की रोकथाम भी हो सकती है। ये अन्य बीमारियों से लड़ने में भी सक्षम है।
1.तांबे के बर्तन में रातभर पानी भरकर रखें और उसे सुबह पीने से पेट को सबसे ज्यादा फायदा होता है। क्योंकि तांबा पानी में मौजूद बैक्टीरिया, कीटाणु और फंगस को नष्ट कर देता है। इसे पीने से पाचन तंत्र ठीक रहता है।
2.हिंदू धर्म में भी तांबे को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। पुराणों के अनुसार तांबे के कलश से सूर्य को जल चढ़ाने से भाग्य मजबूत होता है। वहीं इसमें पानी पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है।
3.तांबे में एंटी इंफलामेटरी तत्व होते हैं। ये शरीर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसमें रखा पानी पीने से गैस, कब्ज, पेट साफ न होना आदि की दिक्कतें दूर होती है।
4.कुछ रिसर्च के मुताबिक तांबे के जग में रखा पानी पीने से कैंसर की रोकथाम में भी मदद मिलती है। क्योंकि ये इसके जीवाणुओं को खत्म कर देता है। जिसके चलते बैक्टीरिया फैल नहीं पाते हैं।