नई दिल्ली। शनि को न्याय का देवता माना जाता है। इसलिए जब शनि की महादशा आती है तो अच्छे कर्म करने वालों को फायदा, जबकि बुरे कर्म करने वालों को नुकसान होता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ज्यादातर लोगों को शनि का प्रकोप झेलना पड़ता है। अगर आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो शनिवार को किए गए कुछ खास उपाय कारगर साबित हो सकते हैं।