31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चावल और सुपारी का ये टोटका दिलाएगा गुणवान संतान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई लोगों की कुंडली में राहु ग्रह के पांचवे स्थान पर होने से भी औलाद का सुख नहीं मिल पाता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 4 Jan 2019, 2:17 PM IST

santan prapti ke upay

चावल और सुपारी का ये टोटका दिलाएगा गुणवान संतान

नई दिल्ली। बहुत से लोग शादी के कई साल बाद भी औलाद के सुख से वंचित रहते हैं। इसकी वजह कई मेडिकल कॉप्लिकेशन्स समेत कुंडली में मौजूद ग्रह दोष भी हो सकते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए ज्योेतिष शास्त्र में कुछ खास टोटके बताए गए हैं।

1.अगर आपके संतान नहीं हो रही है व आप गुणवान एवं बुद्धिमान संतान चाहते हैं तो चावल और सुपारी का टोटका आपके लिए बहुत कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए बरगद के पत्ते पर कुमकुम से स्वास्तिक बनाएं। अ उस पर एक सुपारी और थोड़े चावल रखकर किसी मंदिर में चढ़ा दें। ये उपाय शुक्रवार को करें, इससे इच्छा पूरी होगी।

2.अगर काफी इलाज के बाद भी आपको संतान सुख नहीं मिल पा रहा हो तो आप शिव मंदिर में लगातार 40 दिनों तक पांच मूली चढ़ाएं। इन्हें भेंट करने से पहले रविवार की रात को महिला के सिरहाने मूलियों को रख दें। अब सोमवार की सुबह इन्हें मंदिर में चढ़ा दें। इससे संतान की इच्छा जल्द ही पूरी होगी।

3.कई लोगों की कुंडली में राहु पांचवे घर में मौजूद होता है, जिसकी वजह से भी लोगों को संतान सुख नहीं मिल पाता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए घर के मुख्य दरवाजे के नीचे चांदी का एक पत्र रख दें। इससे दोष दूर हो जाएगा।

4.निसंतान दंपत्तियों की सूनी गोद भरने में पीली कौड़ी भी बहुत उपयोगी साबित होती हैं। इसके लिए गुरुवार के दिन पांच कौड़ी लेकर इसे अभिमंत्रित कर लें। अब इसे महिला की कमर पर पीले धागे के साथ बांध दें। ऐसा करने से जल्द ही गोद भर जाएगी।

5.अगर किसी विवाहित एवं ब्राम्हण महिला को सुहाग की निशानी एवं चावल भेंट किए जाए तो उनके आशीर्वाद से आपको संतान सुख मिल सकता है।

6.संतान की प्राप्ति के लिए गुरुवार के दिन गेंहू के आटे की गोलियां बनाकर उसमे चने की दाल एवं थोड़ी हल्दी भरकर गाय को खिलाने से बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं। इससे सूनी कोख जल्द ही भर जाती है।

7.सूनी गोद भरने के लिए बुधवार के दिन गणेश जी की बाल स्वरूप मूर्ति लाएं। अब उनकी रोज पूजा करें एवं लड्डू का भोग लगाएं। अब इस लड्डू का प्रसाद थोडा खुद खाएं एवं शेष प्रसाद पक्षियों को खिला दें। ऐसा नियमितरूप से करते रहने पर जल्द ही आपकी मनोकामना पूरी होगी।

8.कई लोग ईष्र्या के चलते टोना-टोटका करके लोगों की खुशियों में नजर लगा देते हैं। जिस वजह से संतान प्राप्ति में भी दिक्कतें आती हैं। इसे दूर करने के लिए रविवार को छोड़कर बाकी दूसरे दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करना शुभ माना जाता है।

9.संतान सुख की प्राप्ति के लिए श्रावण नक्षत्र में काल अरंड की जड़ का उपाय भी प्रभावशाली साबित होता है। इस नक्षत्र में स्त्री को ये जड़ अपनी कमर व बाजू पर बांधन चाहिए। ऐसा करने पर भगवान शिव की आप पर कृपा होगी और आपकी सूनी गोद जल्द भर जाएगी।

10.अगर संतान प्राप्ति में दिक्कतें आ रही हैं तो ओम ऐं ह्रीं चामुंडाये विच्चै मंत्र का 108 बार जप करें। इससे बाधाएं दूर होंगी। ये जप रुद्राक्ष की माला से करें।