10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणेश जी के ये 10 मंत्र चमका सकते हैं आपकी तकदीर, धन प्राप्ति समेत बन सकते हैं ये काम

Ganesh chaturthi mantras : 2 सितंबर से शुरू हो रहा गणेश महोत्सव दुखों से छुटकारा पाने समेत धन प्राप्ति के लिए ये मंत्र है खास
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 29 Aug 2019, 5:35 PM IST

chaturthi.jpg

नई दिल्ली। मनोकामनाओं को पूर्ति करने वाला गणेश उत्सव 2 सितंबर से शुरू होने वाला है। दस दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में गणपति बप्पा की पूजा की जाती है। घर में उनकी स्थापना करने और विशेष मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति के भाग्य खुल सकते हैं।


1.पंडित रवि दुबे के अनुसार गणपति बप्पा की कृपा पाने के लिए उन्हें सात दूर्बा अर्पित करें। साथ ही ॐ गणाधिपाय नमः मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से गणपति प्रसन्न होंगे और आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे।

2.मुसीबतों से छुटकारा पाने के लिए ऊँ वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरू मे देव, सर्व कार्येषु सर्वदा। मंत्र का जाप करें। इससे बुरा वक्त टल जाएगा।

3.अगर आपका कोई काम नहीं बन रहा है तो इस गणेश चतुर्थी ऊँ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात्। मंत्र का 21 या 108 बार जाप करें। इससे आपकी परेशानियां दूर होंगी।

4.मनपसंद नौकरी पाने के लिए ऊँ गं गणपतये नमो नमः। मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे आपकी रुपए—पैसों की दिक्क्त भी दूर होगी।

5.मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए ॐ सर्वसिद्धिप्रदाय नमः मंत्र का जाप करें। इससे मन को शांति भी मिलेगी।

6.घर में खुशहाली लाने के लिए ॐ उमापुत्राय नमः मंत्र का जाप करना लाभकारी होता है। इससे सकारात्मकता आती है।

7.धन-धान्य की वृद्धि के लिए साज्यं च वर्तिसंयुक्तं वह्निना योजितं मया। दीपं गृहाण देवेश त्रैलोक्यतिमिरापहम। भक्त्या दीपं प्रयच्छामि देवाय परमात्मने। त्राहि मां निरयाद् घोरद्दीपज्योत। मंत्र का रोजाना 5 बार जाप करें।

9.जीवन में कामयाबी पाने के लिए गणेश चतुर्थी के दिन, प्रातर्नमामि चतुराननवन्द्यमानमिच्छानुकूलमखिलं च वरं ददानम। चतुराननवन्द्यमानमिच्छानुकूलमखिलं च वरं ददानम। तं तुन्दिलं द्विरसनाधिपयज्ञसूत्रं पुत्रं विलासचतुरं शिवयोः शिवाय। मंत्र का जाप करें।

10.गणेश जी की कृपा पाने के लिए ॐ मूषकवाहनाय नमः मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियां खत्म हो सकती हैं।