नई दिल्ली। यूं तो होलिका दहन के दिन होलिका माता की पूजा की जाती है, लेकिन इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से भी विशेष लाभ होता है। क्योंकि नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा पाने के लिए बजरंगबली की आराधना सबसे कारगर साबित होती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हनुमान जी को होली के दिन पान का बीड़ा चढ़ाने समेत कुछ अन्य उपाय करने से मुसीबतों से छुटकारा पाया जा सकता है।