scriptहोली में चढ़ गया हो भांग का नशा तो घबराएं नहीं, अपनाएं इनमें से कोई भी एक नुस्खा | holi 2019 : top 10 home remedies for reducing the hangover of bhang | Patrika News

होली में चढ़ गया हो भांग का नशा तो घबराएं नहीं, अपनाएं इनमें से कोई भी एक नुस्खा

locationनई दिल्लीPublished: Mar 17, 2019 12:42:18 pm

Submitted by:

Soma Roy

खट्टे फलों का सेवन हैंगओवर को कम करने में मदद करता है
देसी घी खाने से भी भांग का नशा कम होता है

bhang ka hangover kam krne ke nuskhe

होली में चढ़ गया हो भांग का नशा तो घबराएं नहीं, अपनाएं इनमें से कोई भी एक नुस्खा

नई दिल्ली। होली का खुमार चढ़ते ही लोग मस्ती और भांग के नशे में चूर हो जाते हैं, लेकिन हंसी-मजाक के चलते कई बार भांग का ओवरडोज हो जाता है। जिसके चलते लोग नशे में झूमने लगते है। इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बेहद कारगर साबित हो सकते हैं।
जनेऊ समेत गणेश जी को चढ़ा दें पांच सुपारी, कभी नहीं होगी धन की कमी

1.अगर किसी को भांग का नशा चढ़ गया हो तो इसे ठीक करने के लिए खट्टी चीजों को सेवन जैसे- नीबू पानी, दही, छाछ या इमली आदि खाना असरदार साबित होता है। इससे हैंगओवर जल्द ही उतर जाता है।
2.अगर किसी पर भांग का असर ज्यादा हो गया हो जिसके चलते वो बेहोश होने लगे तो पीड़ित के कान में सरसों के तेल की कुछ बूंदे डाल दें। इससे नशा जल्द ही उतर जाएगा।
3.देसी घी का इस्तेमाल भी भांग के नशे को कम करने के लिए कारगर साबित होता है। इसके लिए आप व्यक्ति को एक चम्मच देसी घी खिला दें। इससे शरीर में मौजूद विषैले तत्व बाहर निकल जाएंगे।
4.भांग का नशा उतारने के लिए संतरे का सेवन करना लाभदायक होता है। इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट हैंगओवर को कम करने में मदद करता है।

5.भांग के नशे को कम करने के लिए चमेली और गुलाब की पंखुड़ियों से बना हर्बल टी पीना भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी आॅक्सिडेंट्स इसके प्रभाव को खत्म करते हैं।
शरीर को बनाना है ताकतवर तो रोजाना खाने के बाद खाएं ये पत्तियां

6.भांग के नशे को उतारने के लिए पानी में नमक और चीनी का घोल मिलाकर पिलाना भी असरदार साबित होता है। ये दिमाग को संतुलित करने का काम करता है।
7.ब्लैक कॉफी पीने से भी नशा उतारने में मदद मिलती है। ये शरीर में पोटैशियम की कमी को पूरा करने में मदद करता है।

8.भांग के नशे को उतारने के लिए नारियल पानी पीना भी अच्छा रहता है। इसमें मौजूद मिनरल्स तथा इलेक्ट्रोलेट्स बॉडी को हाइड़्रेट करने का काम करता है।
9.अगर किसी ने ज्यादा भांग खा लिया हो तो अदरक का एक टुकड़ा व्यक्ति के मुंह में रख दें। क्योंकि अदरक में मौजूद एसिड नशे के असर को काट देता है।

10.भुने हुए चने खाने से भी नशा उतर जाता है। ये शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।

ट्रेंडिंग वीडियो