29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Dus Ka Dum / शरीर को बनाना है ताकतवर तो रोजाना खाने के बाद खाएं ये पत्तियां

शरीर को बनाना है ताकतवर तो रोजाना खाने के बाद खाएं ये पत्तियां

दमबेल एक तरह का झाड़ीनुमा पौधा होता है, इसकी पत्तियों में एंटी बायोटिक समेत कई औषधीय तत्व मौजूद होते हैं दमबेल की पत्तियों से बनी चाय पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है। साथ ही साइनस की दिक्कत में आराम मिलता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 12 Mar 2019, 1:09 PM IST

dambel ke fayde

शरीर को बनाना है ताकतवर तो रोजाना खाने के बाद खाएं ये पत्तियां

नई दिल्ली। अक्सर कामकाज और भागदौड़-भरी लाइफस्टायल के चलते सेहत का ध्यान रखना बहुत मुश्किल हो गया है। ऐसे में थकान और कमजोरी लगना एक आम बात हो गई है। इस समस्या को हल करने के लिए दमबेल का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। ये शारीरिक क्षमता बढ़ाने के साथ दूसरी बीमारियों से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है।

तेजी से वजन कम करना हो या डायबिटीज से पाना हो छुटकारा, करें इन पत्तों का इस्तेमाल

1.दमबेल एक तरह का झाड़ीनुमा पौधा होता है। इसकी पत्तियों में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसलिए रोजाना खाने के बाद इसकी 5-6 पत्तियां चबाकर खाने से खाना अच्छे से पचता है। इससे शरीर की ताकत बढ़ती है।

2.दमबेल की ताजा पत्तियों को चबाने से श्वांस संबंधित बीमारियां दूर होती है। इससे श्‍वसन नलिकाओं में जमे श्‍लेष्‍म से छुटकारा मिलता है। इससे छाती में जमा कफ भी निकल जाता है।

3.दमबेल के सेवन से फेफड़ों के संक्रमण से भी छुटकारा मिलता है। अगर इसकी पत्तियों की चाय बनाकर पी जाए तो श्वांस नली चोक नहीं होती है। इससे गहरी सांस लेने में मदद मिलती है।

4.इसमें एंटी एलर्जिक गुण होते हैं, जिसके चलते ये स्किन की या अन्य किसी भी एलर्जी से बचाते हैं। दमबेल के प्रयोग से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।

5.दमबेल में एंटीस्‍पामोडिक तत्व होते हैं, जो मांसपेशियों के खिंचाव को दूर करने में मदद करते हैं। इससे दर्द और सूजन में भी राहत मिलती है।

प्रेगनेंसी में खाएं मूंगफली, बच्चा होगा होशियार

6.दमबेल शरीर के लिए एक तरह से एंटीप्रयेटिक का काम करता है। जिसके चलते बुखार या शरीर के अकड़न से छुटकारा मिलता है।

7.जिन लोगों को मूत्र संबंधित कोई समस्या है उनके लिए भी दमबेल फायदेमंद होता है। इसकी पत्तियों का रस पीने से पेशाब में जलन या खून आने की समस्या खत्म हो जाती है।

8.जिन लोगों को साइनस की बीमारी है, उन्हें दिन में एक बार दमबेल की पत्तियों की बनी चाय पीनी चाहिए। इससे सिर दर्द, बंद नाक आदि से राहत मिलेगी।

9.दमबेल के रस के सेवन से पेट से जुड़े रोगों से मुक्ति मिलती है। ये पेट में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है।

10.ये स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। इसकी पत्तियों को पीसकर प्रभावित क्षेत्र पर लगाने से इरिटेशन, दाग-धब्बे आदि दूर होंगे।