1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेंगू से निपटने में मददगार हैं ये 10 टिप्स, ऐसे करें फॉलो

dengue home remedies : डेंगू बुखार का रामबाण इलाज है तुलसी, इसे हर्बल टी के तौर पर करें प्रयोग डेंगू में नारियल पानी का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है इससे शारीरिक कमजोरी दूर होती है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Soma Roy

•

Updated: 4 Jul 2019, 4:41 PM IST

dengue fever

डेंगू से निपटने में मददगार है ये 10 टिप्स, ऐसे करें फॉलो

नई दिल्ली। मौसम में बदलाव के चलते कई बीमारियां अपने पैर पसारने लगती हैं इन्हीं में से एक है डेंगू बुखार। ये मादा मच्छर से काटने से होता है। इस दौरान शरीर में मौजूद प्लेटलेट्स तेजी से कम होते हैं। जिसके चलते तेज बुखार, बदन दर्द और शारीरिक कमजोरी आ जाती है। इससे बचने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बेहद कारगर साबित होते हैं।

1.डेंगू बुखार में शरीर में प्लेटलेट्स तेजी से होती है। ऐसे में कच्चे पपीते को भाप में पकाकर खाना फायदेमंद होता है।

2.डेंगू बुखार में नारियल पानी भी फायदा करता है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रॉल्स शारीरिक कमजोरी को दूर करने का काम करते हैं।

3.तुलसी के पत्ते चबाने से भी तेजी से शरीर में प्लेटलेट्स की कमी पूरी होती है। आप चाहे तो इसके पत्तों को उबालकर पी सकते हैं।

4.मेथी के पत्तों को पानी में उबालकर पीने से डेंगू बुखार में लाभ होता है। इससे शरीर से विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं।

5.विटामिन ई युक्त खाना खाने से डेंगू बुखार के कारण शरीर में आने वाली कमज़ोरी दूर होती है।

6.हल्दी का सेवन भी डेंगू बुखार में फायदेमंद है। यह मेटाबालिज्म बढ़ाने के लिए इस्तेमाल की जाती है।

7.तुलसी के पत्तों और दो ग्राम काली मिर्च को पानी में उबालकर से प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनती है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल तत्व शरीर को मजबूत बनाते हैं।

8.प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत रखने और बॉडी को इंफेक्शन से बचाने के लिए गिलोय भी बहुत फायदेमंद होता है।

9.खाने में विटामिन सी को भरपूर मात्रा में शामिल करें। इससे शरीर में संक्रमण जल्दी नहीं फैलेगा।

10.शहद का प्रयोग भी डेंगू से बचाव किया जा सकता है। इसके लिए तुलसी को पानी में उबालकर, इसमें शहद डालकर पिएं।