17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूजा में चढ़ाया गया नारियल अगर निकले खराब तो जानें इसका मतलब

भगवान को अर्पित किए गए श्रीफल में फूल निकलने को माना जाता है शुभ संकेत

3 min read
Google source verification
rotten coconut

भगवान को प्रसन्न करने एवं मन्नत पूरी होने पर भक्त भेंट स्वरूप प्रसाद में नारियल चढ़ाते हैं। चूंकि श्रीफल को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है इसलिए पूजन में इसका विशेष महत्व होता है। मगर कई बार ईश्वर को अर्पित किया गया नारियल खराब निकल जाता है। इसे भक्त अशुभ मानते हैं, लेकिन शास्त्रों के अनुसार ये एक शुभ संकेत होता है।

rotten coconut

शास्त्रों के अनुसार भगवान को अर्पित किए गए नारियल के खराब निकलने का मतलब है कि भगवान ने आपका प्रसाद ग्रहण कर लिया है। जिसके फलस्वरूप ये खराब निकला है। इससे कोई नुकसान नहीं होगा।

rotten coconut

नारियल के खराब निकलने का अभिप्राय है कि ईश्वर आपसे प्रसन्न हैं और वो आप पर अपना आशीर्वाद बनाए हुए हैं। उनकी कृपा से आपके सारे काम बन जाएंगे और आपके जीवन में कभी भी धन—सम्पत्ति की कमी नहीं होगी।

rotten coconut

यदि मां लक्ष्मी को अर्पित किया गया श्रीफल सूखा निकले तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। क्योंकि श्रीफल उनका ही प्रतीक है। इसका मतलब है कि वो आप पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए हुए हैं। तभी आपका जीवन सुख—शांति की आरे अग्रसर कर रहा है। इससे आपको मान—सम्मान की भी प्राप्ति होगी।

rotten coconut

कई बार नवरात्र में देवी मां को नारियल चढ़ाने व किसी संकल्प के लिए रखे गए श्रीफल में फूल निकलने को भी अच्छा संकेत माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा होने पर घर में बरक्कत होती है, परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य अच्छा होता है और खुशहाली आती है।

rotten coconut

इसके अलावा भगवान के सिंघासन की सफाई व पूजन के दौरान हमारे ऊपर गिरे भगवान को अर्पित गए फूल को भी अच्छा संकेत समझा जाता है। माना जाता है कि ऐसा होने पर व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। ऐसे लोगों पर ईश्वर का विशेष आशीर्वाद रहता है।

rotten coconut

वहीं पूजा के दौरान हमें कुछ अशुभ संकेत भी मिलते हैं, जैसे—पूजा करते समय हमारे हाथ से पूजा की थाली छूट जाना, इसे बहुत खराब संकेत समझा जाता है। क्योंकि ये किसी अनहोनी के होने की ओर इशारा करता है। विद्वानों के अनुसार ऐसा होने पर घर में कोई बीमार हो सकता है, धन की हानि हो सकती है व कोई दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है।

rotten coconut

इसके अलावा यदि आरती करते समय व दीया जलाने के बाद वो अचानक बुझ जाए तो इसे भी अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा होने से घर में शोक समाचार सुनने को मिलता है। साथ ही दुर्घटना, चोरी एवं संबंध विच्छेद आदि का खतरा बना रहता है।

rotten coconut

कई बार पूजा स्थल की सफाई करने, तेज हवा चलने व अन्य कारण से पूजा का कोई सामान गिर जाए तो इसे अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा होने से ईश्वर आपसे अप्रसन्न होते हैं। वो आपको किसी अनहोनी की ओर इशारा करते हैं।

rotten coconut

वहीं कई बार किसी मूर्ति के हाथ से छूटकर गिरने व टूटने को बहुत खराब माना जाता हैं। इससे घर में विपदाएं आती हैं। इससे परिवार में शोक, चोरी—लूट आदि के होने की आशंका रहती है।