7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Blood Donor Day: रक्तदान करने से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें

विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर हम आपको रक्तदान से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें बता रहे हैं।

3 min read
Google source verification

image

Priya Singh

Jun 14, 2018

World Blood Donor Day

नई दिल्ली: वैसे तो सभी दान श्रेष्ठ होते हैं, लेकिन रक्तदान सभी दानों में सर्वश्रेष्ठ है। यह एक मानव के जीवन को बचाता है, ऐसे में सभी को रक्तदान करना चाहिए। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति हर 3 माह में रक्तदान कर सकता है। विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर हम आपको रक्तदान से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें बता रहे हैं।   1. रक्त‍दान से पहले इस बात का ध्यान रखें कि आपकी उम्र 18 से 60 साल के बीच हो, और आपका वजन 45 किलोग्राम से अधिक हो।  

World Blood Donor Day

2 . इस बात की जांच करा लें कि आपको एचआईवी, हेपाटिटिस बी या सी जैसी बीमारी न हो।

World Blood Donor Day

3. कम से कम 12 सप्ताह पहले तक रक्तदान न किया हो और पिछले 12 महीने में रक्त ना लिया हो।

World Blood Donor Day

4. रक्त देने के स्थान पर किसी तरह का निशान या घाव ना हो।

World Blood Donor Day

5. रक्तदान से पहले इस बात की जांच जरूर करा लें कि आपका हीमोग्लोबिन 12.5 से अधिक हो।

World Blood Donor Day

6. रक्तदान करने से 3 घंटे पहले भर पेट खाना खाया हो। डाइट सही नहीं होने की वजह से उल्टी या घबराहट की शिकायत हो सकती है।

World Blood Donor Day

7. यदि 48 घंटे पहले आपने एल्कोहल लिया हो, तो आप रक्तदान करने के लिए योग्य नहीं होंगे।

World Blood Donor Day

8. एक गिलास पानी पीकर रक्तदान करें और उसके बाद कुछ तरल पदार्थ लें।

World Blood Donor Day

9. घबराहट होने पर आराम करें और एक कप चाय या कॉफी पिएं।

World Blood Donor Day

10. रक्तदान से पहले धूम्रपान न करें। रक्तदान के 3 घंटे बाद आप धूम्रपान कर सकते हैं।