नई दिल्ली। भगवान विष्णु को सृष्टि का पालनहार कहा जाता है और कहते हैं कि विष्णु जी जिस भी व्यक्ति से खुश हो जाएं उस व्यक्ति की किस्मत चमका देते हैं। भगवान विष्णु की पूजा करने के लिए सबसे उत्तम दिन एकादशी का या फिर गुरूवार का माना जाता है। इस दिन उन्हे प्रसन्न करने वाले व्यक्ति का बेड़ा पार होता है और उसे भगवान का आशीर्वाद मिलता है।