नई दिल्ली। चार धाम यात्रा का महत्पपूर्ण हिस्सा है केदारनाथ। यहां शिव जी की आराधना की जाती है। ये बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। मान्यता है कि यहां दर्शन करने मात्र से भक्त के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। भगवान शिव के इसी चमत्कारिक धाम के दर्शन के लिए पीएम नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। उन्होंने यहां मत्था टेका। आज हम आपको केदरनाथ धाम से जुड़ी कुछ ऐसी चौंकाने वाली बातों के बारे में बताएंगे, जिन्हें शायद ही आप जानते होंगे।