31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में इस दिशा में रखें हनुमान जी की फोटो, बनेंगे सारे बिगड़े काम

वास्तु शास्त्र के अनुसार हनुमान जी की पूजा राम दरबार के साथ करने से घर समृद्धशाली बनता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 25 Dec 2018, 11:10 AM IST

bajrangbali pooja

घर में इस दिशा में रखें हनुमान जी की फोटो, बनेंगे सारे बिगड़े काम

नई दिल्ली। बजरंगबली को संकटमोचन के नाम से भी जानते हैं, क्योंकि वो भक्तों के कष्टों को हर लेते हैं। उनकी कृपा से जीवन में खुशहाली आती है। उनका यही आशीर्वाद अपने पर हमेशा बनाए रखने के लिए घर में उनकी रखी गई तस्वीर या मूर्ति बहुत मायने रखती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हनुमान जी की तस्वीर सही दिशा में लगाने से ज्यादा लाभ होता है।

1.वास्तु शास्त्र के मुताबिक हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति को दक्षिण दिशा में रखना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। क्योंकि लंका दक्षिण दिशा में था, सीता माता की खोज भी इसी दिशा से शुरू हुई थी। इसके अलावा लंका दहन और राम-रावण का युद्ध भी इसी दिशा में हुआ था इसलिए इस क्षेत्र में हनुमान जी सबसे ज्यादा प्रभावशाली साबित होते हैं।

2.वास्तु के अनुसार जिन घरों में हनुमान जी की तस्वीर दक्षिण दिशा में रखी जाती है वहां सुख-समृद्धि आती है। ऐसे घरों में रहने वाले लोगों को कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती है।

3.घर में उत्तर दिशा में हनुमान जी की तस्वीर लगाने से घर में सकारात्मकता आती है। ये नेगेटिव एनर्जी को अंदर प्रवेश करने से रोकता है।

4.उत्तर दिशा में हनुमान जी की मूर्ति रखने से घर के सदस्यों का स्वास्थ सही रहता है। इससे वो बुरी नजर से बचे रहते हैं।

5.घर के प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाने से घर में सकारात्मकता आती है। इससे घर में रहने वाले लोगों की भी तरक्की होती है।

6.वास्तु के अनुसार बेड रुम में कभी भी बजरंगबली की तस्वीर या मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि हनुमान जी ब्रम्हचारी थे। नियम का पालन न करने पर अशुभ फल प्राप्त हो सकते हैं।

7.घर में हनुमान जी की बैठे हुए एवं हवा में उड़ते हुए स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। खासतौर पर ग्रहस्थों के लिए उनके बैठे हुए रूप की पूजा करने से परिवार में खुशहाली आती है। जबकि जो लोग नौकरी या बिजनेस में तरक्की चाहते हैं उनके लिए हनुमान जी के उड़ते हुए रूप की पूजा करना अच्छा होता है।

8.हनुमान जी मूर्ति को कभी भी सीधे सिंघासन पर नहीं रखना चाहिए। उनकी प्रतिमा रखते समय नीचे लाल रंग का आसन बिछाना चाहिए। ये शुभता का प्रतीक होता है।

9.हनुमान जी को रुद्राक्ष की माला चढ़ाने से भी उनकी कृपा मिलती है। इससे व्यक्ति का मन स्थिर रहता है। साथ ही उसे मानसिक शांति मिलती है।

10.मंगलवार के दिन हनुमान जी को गुड़ से बने मीठे पूएं चढ़ाने से उनकी कृपा मिलती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक विवाहित लोगों को बजरंगबली की ऐसी तस्वीर घर में लगानी चाहिए जिसमें पूरा राम दरबार हो। ऐसा करने से घर समृद्धशाली बनता है।