scriptबचपन में फटे बांस जैसा गाते थे किशोर कुमार इस घटना ने बना दिया सिंगर, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े 10 दिलचस्प किस्से | Kishore Kumar Death: 10 interesting facts about Kishore Kumar | Patrika News

बचपन में फटे बांस जैसा गाते थे किशोर कुमार इस घटना ने बना दिया सिंगर, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े 10 दिलचस्प किस्से

Published: Oct 13, 2019 01:37:12 pm

Submitted by:

Vivhav Shukla

किशोर कुमार की आज पुण्यतिथी है।

10_facts_about_kishore_kumar.jpg
नई दिल्ली। महान गायक किशोर कुमार का आज यानी 13 अक्टूबर को उनकी पुण्यतिथी है। किशोर एक सिंगर के साथ-साथ संगीतकार, अभिनेता, निर्माता, और लेखक भी थे।बिना किसी तालीम के वे एक महान गायक बन गए। वे अब हमारे बीच मौजूद नहीं है लेकिन उनकी आवाज में गाए गीतों ने उनको अमर बना दिया। किशोर एक अच्छे कलाकार होने के साथ-साथ एक अच्छे इंसानभी थे। आज उनके उनके पुण्यतिथी पर हम आपको उनके बारे में दस दिलचस्प बाते बताएंगें।
facts_about_kishore_kumar.jpg
1- 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में किशोर कुमार का जन्म हुआ था।जन्म के बाद उनके पिता ने उनका नाम अभास कुमार गांगुली रखा था। लेकिन फिल्मी दुनिया में आने के बाद वे अभास कुमार से किशोर कुमार बन गए।
2- किशोर कुमार तीन भाई और एक बहन थे। उनके बड़े भाई का नाम अशोक कुमार था और एक उनसे छोटे भाई का नाम अनूप कुमार था। अशोक कुमार हिन्दी सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेताओं में एक थे।
 3- गायक बनने से पहले किशोर हीरो थे उनकी पहली फिल्म ‘शिकारी’ थी जो 1946 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वे गाना की दुनिया में आ गए।उन्होंने पहली बार 1948 में देव आनंद की फिल्म ‘जिद्दी’ में गाने का गाया था
 4- किशोर कुमार ने गाने की कभी कोई ट्रेनिंग नहीं ली। उनके बड़े भाई अशोक कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन में किशोर की आवाज़ बिलकुल फटे बांस जैसी थी लेकिन एक बार उनका पांव सब्ज़ी काटने वाली दराती पर पड़ गया था। पैर में गहरा ज़ख्म हो गया। इलाज में डॉक्टर ने न जाने कैसी दवा दे दी कि किशोर कुमार 2-3 दिन तक रोते ही रह गए। बस उन दिनों के रोने में ही उनका गला साफ हो गया और वे अच्छा गाने लगे। 
5- किशोर कुमार दिल के भोले थे। उनको उपने शहर से बहुत पे्रम था। वह कभी भी सार्वजनिक मंच पर या किसी समारोह में जाते थे तो गर्व के साथ अपने शहर खंडवा का नाम लेते थे।किशोर कहते थे खंडवा मेरे लिए स्वर्ग है।
ashok-kumar-and-kishore-kumar-2-1280x720.jpg
6- किशोर कुमार कभी एक्टिंग नहीं करना चाहते थे। वो कुंदन लाल सहगल के फैन थे और उनकी ही तरह गाना चाहते थे। लेकिन उनके बड़े भाई अशोक कुमार ने उनको एक्टर बनने के लिए कहा। भाई के कहने के बाद ही वे एक्टर बने।
7- किशोर कुमार ने एक दो नहीं बल्की चार शादियां की थी। उनकी पहली शादी रुमा देवी से हुई थी। दूसरी शादी मधुबाला, तीसरी योगिता बाली और चौथी और आखिरी शादी लीना चंद्रावरकर से हुई थी।
8- किशोर कुमार ने इंदिरा गांधी से टक्कर ले लिया था। दरअसल, इंदिरा गांधी सरकार की तरफ से उन्हें इमरजेंसी के 20 सूत्री प्रोग्राम के लिए बनाए गाने को अपनी आवाज देने को कहा गया था। लेकिन उन्होंने गाना गाने से मना कर दिया था। जिसके चलते किशोर कुमार के गानों पर बैन लगा दिया गया था।
9- साल 1987 में किशोर कुमार ने फिल्मी दुनिया छोड़ अपने गांव खंडवा लौटने का फैसला किया था। लेकिन किसी को क्या पता था वे दुनिया ही छोड़ देगें। 13 अक्टूबर 1987 को उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह इस दुनिया से चले गए।
10- आप जान हैरान होंगे कि किशोर कुमार की मौत उनके बड़े भाई अशोक कुमार के जन्मदिन पर हुई थी ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो