
बॉलीवुड के बजरंगी भाईजान यानि हम सब के चहीते एक्टर सलमान खान को उनकी एक्टिंग के साथ उनकी सोशल सर्विसेस के लिए भी जाना जाता है। पूरी इंडस्ट्री में वो ही एक ऐसे कलाकार हैं जिनके नाम सैकड़ों न्यू कमर्स को लॉच करने का श्रेय है। आज उनकी बहु चर्चित मूवी रेस 3 की लॉचिंग पर हम आपको सलमान से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताएंगे जो उन्हें गुड ब्वॉय की 'रेस' में सबसे आगे रखती है।

सलमान खान भले ही फिल्मी हस्ती के यहां जन्मे हो, लेकिन मूवीज के लिए उनका संघर्ष कम नहीं था। ये मुकाबला उनका किसी और से नहीं बल्कि खुद से था। उन्होंने अपने फिल्म के चुनाव से लेकर उसमें निभाए जाने वाले किरदार को लेकर बहुत रिसर्च किया है। तभी उनकी सारी मूवीज ब्लॉकबस्टर साबित होती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत "बीवी हो तो ऐसी" पिच्चर में बतौर सपोर्टिंग एक्टर शुरू किया था।

सलमान बचपन से ही बहुत समझदार और जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति रहे हैं। इस बात की पुष्टि इससे होती है कि वे एक मुस्लिम पिता के बेटे होते हुए भी खुद को महज एक इंसान मानते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा करते हुए कहा था कि बचपन में उनके स्कूल एडमिशन के दौरान उनसे उनका सर नेम पूछा गया था। तब उन्होंने अपने पिता के इंसानियत होने की बात को याद किया था।

भाईजान की एक और खासियत है कि वो अपने आप से बहुत प्यार करते हैं। तभी तो इतने टाइट शेड्यूल में भी वो अपने आप के लिए वक्त निकालना नहीं भूलते हैं। खुद सलमान के मुताबिक व्यस्त रहने का मतलब सारी चीजों को भूलना या दूर जाना नहीं है, बल्कि 24 घंटे खुद के साथ समय बिताना है।

करियर के लिहाज से सलमान आज कामयाबी की बुलंदी पर मौजूद है, लेकिन प्रतियोगिता के इस दौर में खुद को बरकरार रखने के लिए वो पहले से भी ज्यादा मेहनत करते हैं। वो अपनी बॉडी पर बहुत ध्यान देते हैं। तभी तो ऋितिक रोशन से लेकर वरूण धवन तक सब उन्हें अपना रोल मॉडल मानते हैं।

सलमान एक ऐसे अभिनेता हैं जिनकी न सिर्फ महिला प्रशंसक बल्कि मेल फैन्स भी हैं। सलमान की इस पॉपुलारटी का राज उनकी कड़ी मेहनत है। तभी तो 52 साल की उम्र में भी वो सबको चुनौती दे रहे हैं। सलमान ने एक कोटेशन में खुद कहा है, आप जितने उम्रदराज होते जाते हैं आपको उतना ही अच्छा दिखना होता है और आपको जितनी ज्यादा कामयाबी चाहिए, उसके लिए उतनी ही मेहनत भी करनी होगी।

सलमान खान का नाम यूं तो कई हीरोइन्स के साथ जुड़ा, मगर वो अभी भी सबसे डिमांडिग बैचलर बने हुए है। उनके अफेयर की चर्चा भले ही अखबारों की सुर्खिया बनता हो, लेकिन हकीकत में सल्लू मियां लड़कियों के पीछे भागने वालों में से नहीं है। उनका कहना है कि अगर लड़की को इंप्रेस करने की कोशिश की जाए तो आप हकीकत में वो नहीं है जो आप दिखाना चाहते हैं।

सलमान अपने आप में एक दमदार व्यक्तित्व रखते हैं। तभी तो उन्हें किसी तरह का समझौता पसंद नहीं होता है। चाहे वो करियर हो या निजी जिंदगी, वो वहीं करते हैं जो उनके दिल को ठीक लगता है। तभी तो सलमान बिना किसी जान पहचान के भी उस शख्स के साथ खड़े हो जाते हैं जो सही हो। इसके अलावा सलमान को अपने परिवार से बेहद लगाव है। वो इसके बिना नहीं जी सकते हैं।

पिच्चरों में काम को लेकर भी भाईजान के अपने उसूल हैं। वो रुपहले पर्दे पर कभी भी अपने को—एक्टर के साथ किसिंग सीन नहीं देते हैं। ये उन्हें व्यक्तिगत जीवन और सिल्वर स्क्रीन के बीच दीवार को कायम रखने का काम करता है। सलमान का कहना है कि जो सच्चा होता है उसकी हमेशा बुराई पर जीत होती है।

सलमान कई बार विवादों में भी फंसे हैं, लेकिन लोगों में उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई। इसकी वजह यह है कि सलमान को अपने फैन्स पर पूरा भरोसा है और उन्होंने कभी सच्चाई का साथ नहीं छोड़ा। सलमान खुद कहते हैं, उन्होंने अपने बुरे सपनों को ही अपना ड्रीम बना लिया, क्योंकि कोई भी सपना उन्हें बदल नहीं सकता है।

सलमान एक उम्दा एक्टर होने के साथ एक अच्छे इंसान भी हैं। तभी बींग ह्यूमन एवं अन्य प्लेटफॉर्म के जरिए जरूरतमंदों की मदद करते रहते हैं। इसके अलावा वे नए कलाकारों को भी ब्रेक दिलाने में मदद करते हैं। डेजी शाह, कैटरीना कैफ, स्नेहा उल्लाल आदि उन्हीं की देन हैं।