18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन स्त्रियों से शादी करते ही चमक जाती है लड़कों की किस्मत, ये है इनकी खासियत

हिंदू शास्त्रों के मुताबिक कुछ खास लक्षणों वाली महिलाएं भाग्यशाली होती है, ये अपने गुणों से दूसरों को प्रभावित करती हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 20 Nov 2018, 10:59 AM IST

signs of lucky women

इन स्त्रियों से शादी करते ही चमक जाती है लड़कों की किस्मत, ये हैं इनकी खासियत

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में स्त्रियों को देवी का स्वरूप माना जाता है। इसलिए इनके सम्मान से लोगों की तरक्की होती है। मगर क्या आपको पता है कुछ विशेष लक्षण वाली महिलाएं लड़कों की किस्मत भी बदल सकती हैं। तो क्या है इनकी खासियत और कैसे होती हैं ये दूसरों के लिए लकी, आइए जानते हैं।

1.अंग शास्त्र के मुताबिक जिन महिलाओं के पैरों में कमल व शंख के चिन्ह् होते हैं ऐसी स्त्रियां साक्षात मां लक्ष्मी का स्वरूप होती हैं। इनसे शादी करते ही लड़के की किस्मत चमक जाती है। ऐसे में लड़का या तो उच्च अधिकारी होता है या बड़ा राजनेता एवं बिजनेसमैन।

2.जिन स्त्रियो के दाएं गाल पर काला तिल होता हैं ऐसी महिलाओं को शास्त्रों में अमीर, चरित्रवान और वैभवशाली जीवन जीने वाली माना जाता है। अगर कोई लड़का ऐसी लड़की से शादी करें तो उसे जीवन में सभी भौतिक सुख-सुविधा का लाभ मिलता है।

3.जिन महिलाओं के गालों में डिंपल पड़ते हैं वो भी काफी भाग्यशाली होती हैं। ऐसी महिलाओं की कुंडली में धनवान बनने का योग होता है। जो व्यक्ति इनसे शादी करता है उनकी जीवन में तरक्की होती है।

4.शास्त्रों के अनुसार हिरण के सामान आंखों वाली महिलाएं भी बहुत किस्मतवाली होती हैं। ये देखने में जितनी आकर्षक होती हैं वो किस्मत की भी उतनी ही धनी होती हैं। ये शादी करके जिस घर में जाती हैं वहां का महौल खुशियों से भर जाता है।

5.अंग शास्त्र के मुताबिक जिन महिलाओं की जीभ लाल एवं कोमल होती हैं ऐसी स्त्रियां बहुत दयालु होती हैं। इनकी वाणी बहुत मधुर होती हैं। इनसे शादी करने पर घर में खुशहाली आती है।

6.जिन स्त्रियों के नाक के अगले हिस्से पर तिल होता है, ऐसी महिलाएं जन्मजात धनी होती हैं। इन्हें किस्मत का भरपूर साथ मिलता है। इनसे जो कोई भी शादी करता है उसका जीवन सुख-समृद्धि से भरपूर रहता है।

7.जिन स्त्रियों की हथेली में तिल होता है और खासकर वो मुट्ठी बंद करने के हिस्से में आएं तो इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। जो लड़का ऐसी लड़की से शादी करता है, उसे कभी धन की कमी नहीं होती है।

8.जिन महिलाओं का माथा चौड़ा होता है वो भी भाग्यशाली होती हैं। इन्हें भाग्य का भरपूर साथ मिलता है। साथ ही इनसे शादी करने से सामने वाले व्यक्ति की किस्मत खुल जाती है।