31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहद के साथ मिलाकर खाएं इस चीज का चूर्ण, गठिया रोग में होगा फायदा

जायफल में मौजूद पोषक तत्व दर्द दूर करने के साथ खूबसूरती बढ़ाने का भी काम करता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 4 Jan 2019, 5:53 PM IST

nutmeg benefits

शहद के साथ मिलाकर खाएं इस चीज का चूर्ण, गठिया में होगा फायदा

नई दिल्ली। आजकल ज्यादातर लोग जोड़ों एवं हड्डियों के दर्द से परेशान रहते हैं। जाड़े में गठिया की दिक्कत ज्यादा बढ़ जाती है। अगर आप भी इन्हीं समस्याओं से परेशान हैं तो जायफल के चूर्ण का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ये दर्द कम करने के साथ अन्य बीमारियों में भी लाभदायक है।

1.जायफल में काफी मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम,फॉस्फोरस एवं एंटी बैक्टीरियल तत्व होते हैं। अगर रोजाना रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद में आधा चम्मच जायफल का चूर्ण मिलाकर खाया जाए तो गठिया रोग जल्द ही ठीक हो जाएगा।

2.अगर किसी को हड्डियों व जोड़ों में दर्द रहता है तो आप एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच जायफल का पाउडर मिलाकर भी पी सकते हैं।

3.जायफल में एंटी बैक्टीरियल गुण भी होते हैं। ये बैक्टीरिया को खत्मकर इंफेक्शन से बचाता है। इसके पाउडर को लौंग व तिल के तेल में मिलाकर दांतों की मालिश से दांत दर्द में राहत मिलता है।

4.जायफल में एंटी एजिंग तत्व भी होते हैं। इसके लिए बादाम के तेल में थोड़ा-सा जायफल का तेल मिलाकर मालिश करने से झुर्रियां खत्म होती हैं। इससे स्किन की टाइटनेस बढ़ती है।

5.अगर आपके ब्लैकहेड्स की दिक्क्त है या आपकी रूखी त्वचा है तो जायफल के पाउडर को संतरे के जूस में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे झाइयां खत्म होगी। साथ ही पिंपल्स से भी छुटकारा मिलेगा।

6.जायफल बालों के लिए भी बहुत उपयोगी है। इसके तेल को बालों की जड़ों में लगाने से बाल मजबूत होते हैं। इससे 10 से 15 मिनट तक सिर की मालिश करने से स्कैल्प को पोषक तत्व मिलते हैं। जिससे बाल झड़ने की समस्या खत्म हो जाती है।

7.इसमें एंटी फंगल एवं एंटी बैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो डैंड्रफ को खत्म करता है। जायफल के तेल को कॉफी पाउडर के साथ बालों में लगाने से चमक आती है। साथ ही सफेद बालों की समस्या से भी राहत मिलती है।

9.जायफल में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो बालों को मजबूत बनाते हैं। इसके तेल से मालिश करने पर सिर की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से होता है। जिसके चलते बालों का टूटना बंद हो जाता है। ये बालों को मुलायम एवं चमकदार बनाने में भी मदद करता है।

10.ये पाचन संबंधित समस्याओं को दूर करने में भी बहुत कारगर है। जायफल के आधे चम्मच तेल को एक चम्मच शहद के साथ खाने से पेट दर्द में राहत मिलती है। साथ ही पिसे हुए जायफल को हल्के गुनगुने पानी के साथ लेने पर गैस्ट्रिक एवं पेट फूलने की समस्या भी दूर होती है।