25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Dus Ka Dum / पितृ पक्ष 2018 : सर्वपितृ अमावस्या पर करें ये उपाय, धन समेत दूर होंगी सारी परेशानियां

पितृ पक्ष 2018 : सर्वपितृ अमावस्या पर करें ये उपाय, धन समेत दूर होंगी सारी परेशानियां

पितृ अमावस्या के दिन दीपदान करने से ग्रह दोष मिटते हैं, साथ ही व्यक्ति की तरक्की होती है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 6 Oct 2018, 10:26 AM IST

pitru amavasya

पितृ पक्ष 2018 : सर्वपितृ अमावस्या पर करें ये उपाय, धन समेत दूर होंगी सारी परेशानियां

नई दिल्ली। पितृ पक्ष पर तर्पण करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है। पितृ पक्ष के अंतिम दिन सर्वपितृ अमावस्या पर सभी व्यक्तियों के श्राद्ध के लिए महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि इस दिन किसी भी व्यक्ति का श्राद्ध किया जा सकता है। इस बार पितृ अमावस्या 8 अक्टूबर को है।

1.पितृ अमावस्या पर किए गए कुछ खास उपायों से आपको तर्पण का ज्यादा लाभ मिल सकता है। इसलिए इस दिन दीप दान करना बहुत शुभ माना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक पितृ अमावस्या पर सुबह श्राद्ध क्रिया करने के बाद शाम को गंगा व अन्य किसी पवित्र नदी में दीया प्रवाहित करना शुभ माना जाता है।

2.दीपदान से ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव खत्म होता है। इससे व्यक्ति के जीवन में आ रही परेशानियां भी खत्म होती हैं। दीपदान करते समय पूर्वजों एवं विष्णु भगवान का ध्यान करना अच्छा रहेगा।

3.दीपदान के लिए मिट्टी के दीये व आटे के बने हुए दीये शुद्ध माने जाते हैं। इसमें सरसों का तेल भरकर थोड़ा काला तिल डालकर प्रवाहित करना अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी।

4.दीपदान करते समय पंचदेवों जिनमें श्रीगणेश, देवी दुर्गा, विष्णु, ब्रम्हा एवं सूर्य देव को ध्यान करते हुए अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति की कामना करें। इसके बाद पांच दीये एक साथ छोड़ें।

5.पितृ अमावस्या के दिन अन्न दान करना भी अच्छा माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन जरूरतमंदों को भोजन कराने से ये सीधे पितरों तक पहुंचती है। जिससे उनकी आत्मा तृप्त होती है।

6.पौराणिक महत्व के अनुसार पितृ अमावस्या पर अन्न दान करने से व्यक्ति की सोयी हुई किस्मत जाग जाती है। इससे उसके जीवन में आ रही सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी और उसे सफलता मिलेगी।

7.अमावस्या के दिन काली उड़द और तिल के दान से पितृदोष, कालसर्प दोष एवं शनि की साढ़ेसाती में राहत मिलती हैं। इससे राहु-केतु भी पीड़ा नहीं दे पाते हैं। ऐसे में जातक के तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे।

8.इस दिन 11 व अपने सामथ्र्यनुसार ब्राम्हणों को भोजन कराने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और उन्हें मोक्ष प्राप्त होता है। इससे पितरों का आशीर्वाद भी मिलता है। फलस्वरूप व्यक्ति को धन, वैभव एवं सांसारिक सुख मिलता है।

9.अमावस्या के दिन कौओं एवं काली गाय को खाना खिलाने से ग्रह दोष मिटते हैं। इससे पूर्वज भी प्रसन्न होते है। एनके आशीर्वाद से कभी भी आपको धन की कमी नहीं होगी।