9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या कभी सोचा है होटलों में क्यों बिछाई जाती है सफेद चादर, ये हैं 10 बड़े कारण

क्या कभी आपने सोचा कि होटल के कमरों में सफेद बेडशीट ही क्यों बिछी होती है?
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 7 Aug 2018, 1:25 PM IST

hotel rooms

होटल का रूम हो या धर्मशाला, आपने देखा होगा कि बेड पर चादर सफेद ही बिछाई जाती है। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर सफेद चादर ही क्यों बिछाई जाती है, जबकि सफेद रंग ही सबसे जल्दी गंदा दिखाई देता है। अगर आपको इसके बारे में नहीं पता है तो परेशान मत हों,क्योंकि आज हम आपको इसके पीछे का कारण बताने जा रहे हैं।  

hotel rooms

दरअसल, हर होटल में ग्राहक सबसे पहले सफाई की मांग करता है। सफेद चादर सबसे साफ दिखती है। इसे बिछाने का पहला कारण ये है कि वो रूम में सफाई दिखती है। ग्राहक कमरे की सफाई देखकर ही बुकिंग कर लेता है।  

hotel rooms

सफेद चादर पर थोड़ा सा भी कुछ गिरा तो निशान छूट जाएगा। इसलिए कस्टमर खाने-पीने में काफी ध्यान रखता है। वो साफ—सफाई का ध्यान रखता है।    

hotel rooms

सफेद कपड़ों पर ब्लीच आसानी से हो जाता है। ब्लीच से चादर में चमक बढ़ जाती है।  

hotel rooms

सफेद रंग मन को शांत रखता है। सफेद रंग की चादर पर लेटने से अच्छी नींद आती है।  

hotel rooms

सफेद रंग की चादर होटल्स के कमरों में इसलिए भी बिछाई जाती है ताकि गेस्ट रिलेक्स कर सकें।  

hotel rooms

बाकी रिलेक्स तो अपने घर में ही मिलता है, चादर चाहें किसी भी रंग की हो।  

hotel rooms

साइंटिस्ट्स का मानना है कि दूसरे रंगों या प्रिंट वाली चादर की तुलना में सफेद चादर पर सोने से ज्यादा बेहतर नींद आती है और बार-बार नींद भी नहीं टूटती है। इससे आप सुबह उठकर फ्रेश महसूस करते हैं।  

hotel rooms

सभी चादर सफेद होती हैं तो दूसरा रंग चढ़ने की भी कोई दिक्कत नहीं होती है। धुलाई भी जल्दी भी हो जाती है।    

hotel rooms

बता दें, सन 1990 तक होटलों में रंगीन बेडशीट ही होती थी। उस समय रंगीन बेडशीट का प्रयोग दाग को छिपाने और मेहमानों को खुश रखने के लिए किया गया था, लेकिन बाद में वेस्टिन होटल के डिजाइनरों ने एक शोध किया कि मेहमानों के लिए एक लग्जरी बिस्तर कैसा होना चाहिए। शोध के बाद डिजाइनरों ने बताया कि सफेद चादरें बहुत अच्छी होती है और वास्तव में मेहमानों की स्वच्छता के लिए सबसे अच्छा विकल्प भी होगी। इसके बाद जबसे उन्होंने बिस्तर पर सफेद चादरों का उपयोग करना शुरू किया, तबसे यह जल्द ही एक ट्रेंड बन गया।