नई दिल्ली। देवघर कोषागार मामले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ( Lalu Prasad Yadav ) को रांची हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। हालांकि उन पर अभी भी कुछ दूसरे मामले चल रहे हैं जिसके चलते वे कोर्ट से मिली राहत के बावजूद जेल से बाहर नहीं आ सकते हैं। मालूम हो कि लालू यादव बिहार की राजनीति का एक जाना-पहचाना नाम है। मगर क्या आपको पता है लालू राजनीति में आने से पहले महज एक क्लर्क की नौकरी करते थे। इसके अलावा भी कई ऐसी बातें हैं जो शायद ही आप जानते होंगे।