11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शुक्रवार के ये 10 उपाय हैं बेहद कारगर, अपनाते ही मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

सरसों के तेल के दीये में काले तिल डालकर जलाने ये नकारात्मकता दूर होगी शुक्रवार को देवी लक्ष्मी को कौड़ियां चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Soma Roy

•

Updated: 24 May 2019, 10:26 AM IST

shukrwar upay

शुक्रवार के ये 10 उपाय हैं बेहद कारगर, अपनाते ही मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

नई दिल्ली। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से धन की प्राप्ति होती है। अगर इस दिन कुछ ज्योतिषीय उपाय किए जाएं तो इसका फल दोगुना मिल सकता है। इससे आपकी किस्मत भी तेज होगी। तो कौन-से हैं वो तरीके आइए जानते हैं।

देवी मां के इस मंदिर की मिट्टी चाटाते ही ठीक हो जाता है रोगी, जानें इससे जुड़ी 10 खास बातें

1.जो लोग सुख-समृद्धि पाना चाहते हैं उन्हें शुक्रवार के दिन तांबे या पीतल के कलश में जल और चीनी डालकर पीपल के वृक्ष पर चढ़ाना चाहिए। इस दौरान माता लक्ष्मी के किसी भी सिद्ध मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपको धन की प्राप्ति होगी।

2.जो लोग अच्छी नौकरी पाना चाहते हैं उन्हें शुक्रवार की शाम को मां लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर के सामने देसी घी का दीपक जलाना चाहिए। साथ ही थोड़े चावल चढ़ाने चाहिए। ऐसा करने से देवी मां प्रसन्न होती हैं। जिससे आपको भाग्य का साथ मिलेगा।

3.घर में खुशहाली लाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। अब उसमें थोड़े काले तिल डाल दें। ऐसा करने से नकारात्मकता दूर हो जाएगी।

4.आय की बढ़ोत्तरी और धन की प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी को पूजन के समय पांच कौड़ियां चढ़ाएं। अब पूजा के बाद इन्हें एक रेशमी लाल रंग के कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें। इससे आपका काम बन जाएगा।

5.अन्न और धन की वृद्धि के लिए आज के दिन मां लक्ष्मी को एक कटोरी में भरकर कच्चे चावल चढ़ाएं। अब उसमें एक रुपए का एक सिक्का रख दें। पूजन के बाद इसे अपने घर में रखें अन्न के साथ मिला दें। इससे दरिद्रता दूर होगी और सम्पन्नता आएगी।

पंचामृत में मिली ये 5 चीजें बदल सकती है आपकी किस्मत, होंगे ये 10 फायदे

6.शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की अष्टधातु की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराना अच्छा माना जाता है। इससे वैभव की प्राप्ति होती है।

7.शुक्रवार की पूजा लाल या गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर करना अच्छा होता है। इससे देवी मां प्रसन्न होती हैं। इससे आपका दिन अच्छा जाएगा।

8.शुक्रवार के दिन सुबह और शाम को शंख बजाने और घर में जल का छिड़काव करने से समृद्धि आती है।

9.देवी मां की कृपा पाने के लिए आज के दिन कन्याओं को खीर खिलाना अच्छा रहता है। इससे आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

10.शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी को लाल या सफेद फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है। इससे आपके रिश्तों में ताजगी बनी रहेगी।