27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तलाक के बाद इन 10 सेलिब्रिटीज की पत्नियों का हुआ बुरा हाल, पहचानना होगा मुश्किल

सैफ अली खान से लेकर हिमेश रेशमिया की पत्नियां हैं शामिल
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 24 Aug 2018, 11:28 AM IST

divorce

बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक कई नामचीन हस्तियों के डिवोर्स हो चुके हैं। तलाक के बाद जहां ये सेलिब्रिटीज मजे से अपनी जिंदगी जी रहे हैं, वहीं उनकी पत्नियों की हालत बद्तर हो गई है। किसी को ठेले से सामान खरीदना पड़ रहा है तो किसी के पास खुद को मेनटेंन करने के पैसे तक नहीं है।

divorce

तलाक के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित होने वालों में बॉलीवुड के नवाब यानि सैफ अली खान की पूर्व पत्नी अमृता सिंह शामिल है। सैफ से अमृता की शादी सन् 1991 में हुई थी। अमृता सैफ से बड़ी थी। उनके दो बच्चे भी हैं।

divorce

सैफ के साथ अमृता के रिश्ते धीरे—धीरे बिखरने लगे। आखिरकार साल 2004 में उनका तलाक हो गया। डिवोर्स के बाद सैफ ने बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर से शादी कर ली। उनके एक बेटा भी है, लेकिन अमृता की जिंदगी बेरंग हो गई। उनकी हालत ऐसी हो गई है कि उन्हें अपने खर्चे चलाने के लिए सड़क से समान खरीदना पड़ रहा है। समान खरीदते हुए उनकी एक फोटो भी तेजी से वायरल हुई थी।

divorce

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने सन् 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी, लेकिन विचारों के न मिलने के चलते उनके रिश्ते में कड़वाहट आने लगी थी। साल 2002 में वे एक-दूसरे से अलग हो गए। रीना से तलाक के बाद आमिर ने किरण राव से शादी कर ली।

divorce

आमिर जहां दूसरी शादी करके सैटल हो गए, वहीं रीना अपनी जिंदगी में आगे नहीं बढ़ पाई हैं। वो अपनी सेहत का भी ख्याल नहीं रख रही हैं। तभी वो पहले से काफी उम्रदराज लगने लगी हैं। उनका वजन भी पहले से काफी बढ़ गया है।

divorce

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर से साल 2000 में शादी के बंधन में बंधी अधुना भामणी भी तलाक के बाद अकेले जिंदगी गुजार रही हैं। फरहान से उनका तलाक सात साल बाद 2017 में हुआ था।

divorce

फरहान से तलाक के बाद अधुना बहुत अकेली हो गई हैं। ज्यादातर वो तनावग्रस्त रहती हैं। इसका असर उनके आंखों के नीचे पड़ने वाले काले घेरों से पता चलता है। हालांकि दोस्तों के कहने पर अधुना अपनी जिंदगी को संवारने की कोशिश कर रही हैं।

divorce

बॉलीवुड एक्टर संंजय दत्त के यूं तो कई अफेयर रह चुके हैं, मगर उन्होंने तीन शादियां की है। संजय की दूसरी पत्नी रीहा पिल्लई थीं। इनसे संजय ने शादी सन् 1988 में की थी। मगर बाद में इनका तलाक हो गया। बताया जाता है कि रीहा के मंहगे शौक के चलते संजय ने उनसे रिश्ता तोड़ा था।

divorce

रीहा शुरू से ही बहुत शौकीन रही हैं। उन्हें महंगी चीजें खरीदना अच्छा लगता है, लेकिन डिवोर्स के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। बताया जाता है कि उनका बैंक बैलेंस पूरी तरह से खत्म हो गया है।

divorce

बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया से शादी करने वाली कोमल भी तलाक के बाद काफी बदल गई हैं। पहले जहां वो बेहद खूबसूरत दिखा करती थीं, वहीं आज उनका वजन काफी बढ गया है। वो तब के मुकाबले बहुत ज्यादा उम्रदराज दिख रही हैं।