5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन 10 भिखारियों की आमदनी जानकर हो सकती है जलन, रईसों जितना है बैंक बैलेंस

दुनिया के सबसे अमीर भिखारियों की लिस्ट है चौंकाने वाली मुंबई में कई भिखारियों की आमदनी है अच्छी खासी हर दिन कमाते हैं हज़ारों
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priya Singh

•

Updated: 22 Aug 2019, 5:28 PM IST

10_richest_beggars.jpg

,,

नई दिल्ली। भिखारियों को अक्सर लोग हीन भावना से देखते देखते हैं। सड़क चलते कई लोग उन्हें नज़रअंदाज़ कर देते हैं तो कुछ उन्हें चंद पैसे थामकर आगे निकल जाते हैं। लेकिन आज हम दुनियभर के कुछ ऐसे भिखारियों के बारे में आपको बताएंगे जिनकी आमदनी जानकर आप चौंक जाएंगे।

1-भरत जैन

मुंबई में भीख मांगने वाले भरत जैन की आमदनी का अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं कि आज उनके पास 70 लाख के दो घर हैं। जो ‌वन बेडरूम फ्लैट हैं। भीख मांगकर वो हर महीने 75 हजार तक आराम से कमा लेते हैं।

2-सर्वतिया देवी:

पटना की सर्वतिया देवी के पास भी करोड़ों की संपत्‍ति है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वो देश की महिला भिखारियों में टॉप पर हैं। आज वह हर साल करीब 35000 रुपए से ऊपर की बीमा किस्‍त भरती हैं। वो पटना के अशोक सिनेमा घर के पीछे एक अपार्टमेंट में रहती हैं।

3-संभाजी काले:

मुंबई में संभाजी काले अपने पूरे परिवार के साथ भीख मांगते हैं। हर दिन की ये हज़ार से ज़्यादा रुपए कमा लेते हैं। आज अलावा विरार में एक फ्लैट, दो घर, जमीन और बैंक में कई लाख रुपए ये जमा कर चुके हैं।

4-कृष्ण कुमार गीते:

मुंबई के सीपी टैंक के पास भीख मांगने वाले कृष्ण कुमार गीते की आमदनी चौंकाने वाली है। इनकी हर दिन की कमाई करीब 1500 रुपए हैं। इस कमाई से उन्होंने नालासोपारा में एक फ्लैट भी खरीदा है।

5-टेड विलियम्स:

अमरीका में भीख मांगने वाले टेड विलियम्स बहुत गरीब थे। उन्होंने अपना पेट भरने के लिए ओहिओ में भीख मांगना शुरू किया। उन्हें संगीत से बेहद लगाव था। आज उनका अपना यूट्यूब चैनल है जिससे वे काफी पैसे कमा लेते हैं।

6-रोंगफेंग:

चीन के रोंगफेंग भी बेहद गरीब थे। वे चीन की सड़कों पर भीख मांगकर गुज़ारा करते थे। एक महिला ने उनकी हालत देखते हुए उन्हें हर रोज़ खाना मुहैया कराया और कुछ पैसे भी दिए। उन पैसों से रोंगफेंग ने बिज़नेस शुरू किया और आज एक अच्छी ज़िंदगी जी रहे हैं।

7-साइमन राइट:

एक समय था जब अमरीकी पुलिस ने साइमन राइट के भीख मांगने पर बैन लगा दिया था। लेकिन उन्होंने भीख मांगना जारी रखा और आज के समय में वे अपने इलाके में सबसे अमीर भिखारी हैं।

8- ईशा:

सऊदी अरब में हुए एक शोध में पाया गया था कि ईशा नाम की 100 वर्षीय महिला ने भीख मांगकर कई अरब पैसे जमा किए थे। हालांकि अब उसकी मृत्यु हो गई है।

9- कोरी:

जीवन में मेहनत का सबक लेना हो तो न्यू यॉर्क के कोरी से लेना चाहिए। वे भीख मांगकर मिलने वाले पैसों से न्यूजपेपर खरीदते थे और उन्हें बेचकर पैसे कमाते हैं।

10- लक्ष्मी दास:

लक्ष्मी दास ने 1964 में कोलकाता में भीख मांगना शुरू किया तब वह सिर्फ 16 साल की थी। लक्ष्मी ने अपना पूरा जीवन भीख मांगकर गुजारा किया और पैसों की बड़ी बचत की।