
हर कोई अपने लिए एक पर्फेक्ट साथी चाहता है। इसकी तलाश के लिए आजकल लोग आॅनलाइन डेटिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं। युवाओं में इसका के्रज ज्यादा है, लेकिन कई बार अनजानें भी की गई कुछ गलतियां आपको जिंदगीभर परेशान कर सकती है। आज हम आपको आॅनलाइन डेटिंग के वक्त ध्यान रखने वाली 10 जरूरी बातों के बारे में बताएंगे।

कई लोग आॅनलाइन डेटिंग के पहले दिन ही अपनी सारी जानकारियां शेयर देते हैं। वे अपने फोन नंबर से लेकर घर के पते तक सब खुलकर बता देते हैं। उनके इस पर्सनल जानकारी के शेयर करने से उन्हें नुकसान हो सकता है। इससे उनकी इंफार्मेशन का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। इस परिस्थिति से बचने के लिए कभी भी अपनी जानकारी तुरंत न शेयर करें।

अगर आप फेसबुक सोशल साइट्स से लॉग इन करते हैं और उसमें कस्टमाइज्ड सेटिंग नहीं है तो उसमें आपका मोबाइल नंबर और फोटो व अन्य विवरण डेटिंग साइट पर दिखने लगते हैं। इससे सामने वाले को आपकी सारी खबर होती है। इससे बचने के लिए अपनी पर्सनल जानकारियां पब्ल्कि साइट पर सांझा न करें।

Tinder और Truly Match जैसे डेटिंग Apps पर आप कई लोगों से कॉटैक्ट कर सकते हैं। अगर आपने अपनी प्रोफाइल पिच्चर लगा रखी है। तो इसे अनजान लोग भी देख एवं सेव कर सकते हैं। इससे बचने के लिए आप अपनी असली तस्वीर इस पर न लगाएं। साथ ही अगर आपको कोई व्यक्ति पसंद नही आता है तो आप उसे अनमैच कर अपनी लिस्ट से हटा सकते हैं।

डेटिंग साइट्स पर कई लोग आपकी प्रोफाइल बार—बार चेक करते रहते हैं। ऐसे लोगों की डिटेल्स जानने के लिए आप अपनी प्रोफाइल व्यू हिस्ट्री चेक कर सकते हैं। इसमें आप उन अनजान विजिटर्स के बारे में जान सकेंगे जो आपको बार—बार सर्च करते हैं।

आॅनलाइन डेटिंग में कई बार लोग एक—दूसरे से पैसों की लेनदेन व जरूरत दिखाकर रुपए मांगते हैं। कई बार लोग पार्टनर पर ट्रस्ट करके उसके खाते में रुपए डला देते है व आॅनलाइन मनी ट्रांसफर एवं अपना बैंक डिटेल्स बता देते हैं। मगर ऐसा करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। आॅनलाइन साइट पर ऐसी जानकारियां देने से बचे।

अगर ऑनलाइन डेटिंग करने पर आपको कोई व्यक्ति पसंद आता है तो पहली मुलाकात किसी पब्लिक प्लेस पर ही करें। ऐसा करने से आपकी सेफ़्टी रहेगी। मीटिंग के बाद ही आप अपने साथी को ज्यादा बेहतर तरीके से समझ पाएंगे, लेकिन यदि उस व्यक्ति से आप बाद में कुछ संबंध नहीं रखना चाहते हैं तो उसे अपने ऐप पर ब्लॉक कर दें।

अगर आप डेटिंग ऐप में अपनी रुचि के साथी से बात करना चाहते हैं तो आप उसके लिए हाई क्लास सर्विस ले सकते हैं। इसमें आपको कंपनी के रूल्स के मुताबिक कुछ रुपए देने होंगे। हालांकि आप जिस डेटिंग ऐप पर डेट कर रहे हैं उसकी प्रमाणिकता जरूर जांच लें। वरना आपके पैसे डूब सकते हैं।

अपनी पसंद के अनुसार लोगों को खोजने के लिए आप कई फ्री साइट्स व ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें आप अपनी उम्र, धर्म और अन्य विकल्प को चुनकर अपनी सर्चिंग कस्टमाइज्ड कर सकते हैं। इससे ऐप पर केवल वहीं लोग आपसे कॉन्टैक्ट करेंगे जो आपकी रुचि के मुताबिक हो।

आॅानलाइन डेटिंग के वक्त कई लोग अपने डिटेल्स सही नहीं बताते हैं। वो पार्टनर को रिझाने के लिए झूठी और चमकदार प्रोफाइल पिच्चर भी लगाते हैं। कई बार तो वे अपनी वास्तविक उम्र भी सही नहीं बताते हैं। इससे बचने के लिए एक बार आप उससे मुलाकात कर सच जान सकते हैं। इसके अलावा आप डेटिंग एजेंसी व अन्य किसी सोर्स से भी सच्चाई का पता लगा सकते हैं। इसके बाद अगर आप उस व्यक्ति से बात नहीं करना चाहते हैं तो आप उसे ब्लॉक कर सकते हैं।