जोसफ ने एक समारोह को संबोधित करते ये कहा की एक रिर्पोट से ये पता चला है की अधिकतर कारोबारियों का वार्षिक कारोबार 5 लाख रुपये का या उससे अधिक है । फिर भी कर में चोरी हो रही है इससे ये स्पष्ट है की जीएसटी को सही ढंग से लागू करने की और जरूरी बदलाव करने की जरुरत है । कम्पोजिशन स्कीम के तहत कारोबारियों और उत्पादकों को 1 फीसदी की कम दर पर टैक्स चुकाने की अनुमति है, जबकि रेस्तरां मालिकों को 5 फीसदी की दर से जीएसटी भुगतान करना पड़ता है। यह योजना उत्पादकों, रेस्तरां और व्यापारियों के लिए खुली है, जिनका कारोबार 1.5 करोड़ रुपये से अधिक नहीं है।