एशियाई विकास बैंक की ओर से दी गई अपनी रिपोर्ट में जानकारी एशियाई देशों को कोरोना को हो सकता है 42 अरब डॉलर का नुकसान चीन के नुकसान की भागेदारी सबसे बड़ी, 237 डॉलर के नुकसान के अनुमान
नई दिल्ली। एशियन डेवेलपमेंट बैंक की ओर से आई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कोरोना वायरस की वजह से वैश्विक जीडीपी को 25. 68 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है। जिसमें सबसे ज्यादा भागेदारी चीन की हो सकती है। रिपोर्ट में एशियाई देशों और दुनिया के बाकी बचे देशों के नुकसान की भी जानकारी दी गई है। वास्तव एडीबी ने नुकसान की को तीन परिस्थितियों में बांटा है। जिसमें बेस्ट, मोडरेट और वस्र्ट स्थिति में नुकसान का अनुमान लगाया है। जिसके तहत 77 से 347 अरब डॉलर की उम्मीद जताई गई है।
विकासशील देशों को इन कारणों से होगा नुकसान
एशियन डेवलपमेंट बैंक की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस के कारण डेवलपिंग कंट्रीज को घरेलू मांग में गिरावट, टूरिज्म और बिजनेस ट्रैवल में कमी, बिजनेस और मैन्युफैक्चरिंग में कम होने, प्रोडक्शन कम होने, सप्लाई चेन के गड़बड़ होने और बीमरियों की वजह से अर्थव्यवस्था पर काफी भारी असर देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार नुकसान अनुमान वायरस के प्रसार पर निर्भर करेगा। जोकि अभी तक अनिश्चिता छाई हुई है।
ग्लोबल जीडीपी को नुकसान
रिपोर्ट के अनुसार ग्लोबल जीडीपी को 77 से 347 अरब डॉलर तक का नुकसान पहुंचने की उम्मीद जताई है, जो कि कुल जीडीपी का 0.1 से 0.4 फीसदी होगा। वहीं दूसरी ओर अगर कुछ एहतियाती कदमों और तीन महीने में ट्रैवल बैन पर से रियायत मिलने की वजह से प्रभाव में थोड़ी कमी भी देखने को मिल सकती है। इन परिस्थतियों में नुकसान कम होने की संभावना जताई गई है। तब ग्लोबल जीडीपी को 156 अरब डॉलर यानी कुल जीडीपी का 0.2 फीसदी का नुकसान होने की उम्मीद होने की उम्मीद है।
चीन और एशियाई देशों को नुकसान
वहीं दूसरी ओर चीन और बाकी एशियाई देशों के आंकड़े सामने रखे गए हैं। चीन को कोरोना वायरस की वजह से 44 अरब डॉलर से लेकर 237 अरब डॉलर तक का नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं बाकी एशियाई देश इसमें चीन शामिल नहीं है को 16 अरब डॉलर से लेकर 42 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं बाकी दुनिया को 17 बिलियन डॉलर से लेकर 68 बिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको बता दें कि बीते महीने एडीबी ने वायरस से निपटने के लिए एशियाई देशों को 40 लाख डॉलर देने की घोषणा की थी।