1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान! ATM से निकले चूरन वाले नोट, लिखा था ‘भारतीय मनोरंजन बैंक’, जानिए पूरा मामला

अगर आपको भी एटीएम से पैसे निकालकर बिना देखे पर्स में रख लेने की आदत है तो सावधान हो जाएं। एटीएम मशीन पर अंधा भरोसा करना आपको भारी पड़ सकती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 24 Apr 2018, 11:55 AM IST

Fake Notes

नर्इ दिल्ली। अगर आपको भी एटीएम से पैसे निकालकर बिना देखे पर्स में रख लेने की आदत है तो सावधान हो जाएं। एटीएम मशीन पर अंधा भरोसा करना आपको भारी पड़ सकती हैं। दरअसल एटीएम से नोट निकालते वक्त एक एेसा मामला सामने आया जिसके बाद निश्चित ही आप किसी भी एटीएम पर भरोसा नहीं कर पाएंगे। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में यूनाइटेड बैंक के एक एटीएम से पैसे निकालते वक्त एक एेसा वाकया हुआ कि इसको लेकर लोगों में खलबली मच गर्इ। जब एक शख्स यूनाइटेड बैंक के इस एटीएम से पैसे निकाल रहा था उस समय एटीएम से एक के बाद एक चूरन वाले नोट निकलने लगा। जैसे ही लोगों को इस नकली नोटों के बारे में पता चला तो चारो तरफ खलबली मच गर्इ।


बैंक ने दर्ज करार्इ शिकायत

इस मामले के सामने आने के बाद बैंक प्रबंधन भी हरकत में आते हुए एटीएम में नोट डालने वाली आउटसोर्सिंग एजेंसी के कर्मचारीयाें पर शिकायत दर्ज करार्इ। ये मामला बरेली के सुभाष नगर इलाके का है। एटीएम से नकली नोट निकलने के बाद अब लोगों को इसे बैंक में वापस जमा कराने में परेशानियां उठानी पड़ रही है। इस वाकये के सामने आने के बाद यूनाइटेड बैंक के ब्रांच मैनेजर ने बताया कि, बैंक की तरफ से एक-एक नोट जांच परख के दिया जाता है। इसके बाद भी यदि कोर्इ गड़बड़ी सामने आती है तो इसकी जांच करार्इ जाएगी।

बच्चों के खेलने वाले नोट निकले

इस एटीएम से निकलने वाले नोटों में बच्चो के खेलने वाले चूरन के नोट निकले हैं। इन नोटों पर सबसे उपर भारतीय रिजर्व बैंक की जगह 'भारतीय मनोरंजन बैंक' लिखा हुआ हैं। वहीं कुछ नोटों पर 'चिल्ड्रेन बैंक आॅफ इंडिया' भी लिखा हुआ है। साथ ही इस नोट पर 'धारक को 500 रुपए अदा करने का वचन देता हूं'

हाल ही में हुर्इ था नोटों की किल्लत

अभी हाल ही में दिल्ली, मध्यप्रदेश, गुजरात समेत देश के कर्इ बड़े बैंकों के एटीएम में कैश की किल्लत का मामला सामने आया था। जिसके बाद वित्त मंत्री अरूण जेटली तक को इसपर बयान देना पड़ गया था। एटीएम में कैश न होने से लोगों को इधर से उधर भटकना पड़ रहा था।