2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Share Market Today: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में तेजी, मेटल सेक्टर में गिरावट

सेंसेक्स 101 की तेजी के साथ 34,552 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी भी 8 अंको की बढ़त के साथ 10,592 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 24 Apr 2018, 10:48 AM IST

Share Market

मुंबर्इ। आज हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार की शुरूअात हरे निशान पर हुआ। 30 शेयरों वाले बीएसर्इ सेंसेक्स आैर निफ्टी में दोनों में अच्छी शुरूआत देखने को मिली। आज सेंसेक्स 34,600 के स्तर पर आैर निफ्टी 10,600 के स्तर पर आज के कारोबार की शुरुआत किया। मिडकैप आैर स्माॅलकैप के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।


सुबह 10:00 बजे - कारोबार शुरू होने के थोड़े देर बाद करीब 10 बजे तक बाजार में तेजी देखने को मिली। इस समय सेंसेक्स में 101 तेजी देखने को मिल रही है जिसके बाद ये 34,552 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी भी 8 अंको की तेजी के साथ 10,592 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इस समय मिडकैप अौर स्माॅलकैप में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। सेक्टोरियल इंडेक्स में फार्मा आैर आॅटो सेक्टर में तेजी देखी जा रही हैं। वहीं मेटल सेक्टर में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।


मेटल सेक्टर में गिरावट

आज के सेक्टोरियल इंडेक्स में बैंकिंग, आॅटो, एफएमसीजी, मीडिया, आैर रियल्टी के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी आज 0.5 फीसदी की तेजी के साथ 25,100 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं दूसरी आेर मेटल आैर आइटी शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है।


दिग्गज शेयरों का ये है हाल

आज बाजार के शुरूआती कारोबार के दौरान दिग्गज शेयरों में यस बैंक, आइसीआइसीआइ बैंक, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, एचयूएल, ल्यूपिन, आैर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बढ़त देखने को मिली। वहीं दूसरी आेर आज लाल निशान में कारोबार करने वाले शेयरों में हिंडाल्को, वेदांता, विप्रो, टेक महिन्द्रा, भारती इंफ्राटेल, भारती एयरटेल, टाटा स्टी, पावर ग्रिड अौर टीसीएस के शेयर शामिल है।


रुपए में गिरावट थमी

रुपए में लगतार 6 कारोबारी सत्र के बाद आज बढ़त देखने को मिली। आज डाॅलर के मुकाबले रुपए में 5 पैसे की मजबूती देखने को मिली, जिसके बाद रुपया 66.42 के स्तर पर खुला। इसके पहले सोमवार को रुपया 66.47 के स्तर पर बंद हुआ था। सोमवार को पूरे दिन के कारोबार में रुपए में कुल 35 पैसों की गिरावट देखने को मिली।