26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस पार्टी हुर्इ गरीब, अब चुनाव लड़ने के लिए लोगाें से मांग रही है इतने रुपए

कांग्रेस ने देश के 10 लाख बूथों पर लोगों से संपर्क कर पार्टी के लिए फंड जुटाने का फैसला किया है। चौंकाने वाली बात ये है कि लगभग गरीब हो रही है इस पार्टी में एेसे नेतआें की भरमार हैं जो दौलतमंद है। ये वो नेता है जिनके पास पैसों की कोर्इ कमी नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 18 Sep 2018, 7:57 PM IST

Congress

कांग्रेस पार्टी हुर्इ गरीब, अब चुनाव लड़ने के लिए लोगाें से मांग रही है इतने रुपए

नर्इ दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 का काउंटडाउन शुरु हो गया है। इसके साथ ही सभी पार्टियां चुनावी मोड के लिए कमर कसने में जुटी हुर्इ है। लेकिन इसी बीच देश की सबसे पुरानी पार्टी यानी कांग्रेस की हाल वित्तीय स्तर पर खस्ता दिखार्इ दे रही है। करीब 60 साल तक देश की सत्ता पर काबिज कांग्रेस इस समय धन की कमी से जूझ रही है। अब कांग्रेस वोट के लिए ही नहीं धन जुटाने के लिए भी आम जनता के पास जाने का फैसला लिया है। कांग्रेस ने देश के 10 लाख बूथों पर लोगों से संपर्क कर पार्टी के लिए फंड जुटाने का फैसला किया है। चौंकाने वाली बात ये है कि लगभग गरीब हो रही है इस पार्टी में एेसे नेतआें की भरमार हैं जो दौलतमंद है। ये वो नेता है जिनके पास पैसों की कोर्इ कमी नहीं है।

यह भी पढ़़ें - बारिश ने इस अरबपति काे एक झटके में कर दिया कंगाल, दर-दर भटकने की अार्इ नौबत!

500 करोड़ रुपए जुटाने का रखा लक्ष्य
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस फंड जुटाने के लिए बड़े स्तर पर प्रचार अभियान शुरू करने वाली है। कांग्रेस ये प्रचार महात्मा गांधी के जन्मदिन यानी 2 अक्टूबर को शुरू करेगी आैर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जन्मदिन 19 नवंबर को खत्म करेगी। कांग्रेस ने इस अभियान के तहत 500 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा है। प्लान के मुताबिक हर बूथ से 5000 रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बारे में पार्टी ने अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताआें को निर्देश भी दे दिया है। कार्यकर्ताआें को निर्देश में कहा गया है कि वो डोर टू डोर जाकर पांच से 10 रुपए जुटाए। इसके साथ ही वो हर घर में पार्टी के पम्प्लेट अौर पुस्तिका भी बांटे।

यह भी पढ़ें - अनिल अंबानी ने तोड़ दिया धीरूभार्इ अंबानी का सपना! सारा कारोबार बेचकर अब करेंगे ये काम

फंड के साथ लोगों से जुड़ने की कोशिश
कांग्रेस का कहना है कि इससे कार्यकर्ताआें आैर समर्थाकों के बीच ग्रासरूट लेवल पर पकड़ बनेगी। इसके साथ ही उन्हें पार्टी में खुद का योगदान देने का मौका भी मिलेगा। इस मामले पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस देश की जनता से संपर्क करने का काम 2 अक्टूबर से शुरू करेगी। जनता के साथ राष्ट्रीय मुद्दों पर बहस होगी आैर इसके साथ ही फंड भी इकट्ठा किया जाएगा। हमारे कार्यकर्ता हर एक बूथ पर जाकर प्रेदश के मुद्दों पर बात करेंगे। इससे पार्टी लोगों से भी जुड़ेगी।