26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश की वजह से ये अरबपति एक झटके में हो गया कंगाल, जानिए कैसे

47 वर्षीय इस शख्स ने एनर्जी मार्केट में जमकर निवेश किया था। बीते गुरूवार को अपने तरफ से जारी किए अपने बयान में आस ने कहा कि उन्हें अब 'व्यक्तिगत दिवालिया' होने का रिस्क लग रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 19 Sep 2018, 8:21 AM IST

Eianr aas

बारिश ने इस अरबपति काे एक झटके में कर दिया कंगाल, जानिए कैसे

नर्इ दिल्ली। आज तक आपने दुनियाभर के कर्इ अरबपतियों को कंगाल होने की खबर देखी होगी। ये भी देखा होगा कि आखिर कैसे उनके गलत फैसलों ने उन्हें कंगाल कर दिया। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि बारिश किसी अरबपति को एक झटके में कंगाल कर देगी? हो सकता है कि आप इस बात पर विश्वास न करें। लेकिन नॉर्वे के एक अरबपति के साथ एेसा ही हुआ है। महज एक बारिश ने इस धनकुबेर को कंगाल होने के कगार पर ला खड़ा किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।


दिवालिया होने का है रिस्क
नॉर्वे के सबसे अमीरों की लिस्ट में शुमार इस शख्स का नाम इनार अास है। मीडिया के कैमरों से अक्सर दूर रहने वाले इनार आस बीते शुक्रवार को नाॅर्वे समेत दुनिया के कर्इ समाचारों की सुर्खियों में रहे। दिलचस्प बात ये है कि अमरीकी इन्वेस्टमेंट बैंक लेहमन ब्रदर्स के बर्बाद होने की 10 वर्षगांठ पर ही इनार अास को ये झटका लगा है। 47 वर्षीय इस शख्स ने एनर्जी मार्केट में जमकर निवेश किया था। बीते गुरूवार को अपने तरफ से जारी किए बयान में आस ने कहा कि उन्हें अब व्यक्तिगत तौर पर दिवालिया होने का रिस्क लग रहा है।


बारिश ने बिगाड़ा सारा खेल
बाजार में अपने आक्रामक पोजीशन को देखते हुए अास नाॅर्वे आैर जर्मनी के इलेक्ट्रिसिटी बाजार में एनर्जी प्राइसेज के कम अंतर होने की उम्मीद में बड़ा दांव लगाया था। लेकिन असामान्य गर्मी के बाद बीते सप्ताह जोरदार बारिश ने हाइड्रोइलेक्ट्रिक डैम्स को लबालब भर दिया। इन्हीं डैम से उत्तरी यूरोप के अधिकतर इलाकों में बिजली मिलती है। लेकिन इस बारिश ने बिजली के दामों में बड़ा उठापटक कर दिया।


उलटा पड़ा गया दांव
इसी दौरान, कार्बन की कीमतों में इजाफे के बाद जर्मनी में बिजली की कीमतों में भारी इजाफा हुआ। नतीजतन दोनों बाजारों में बड़ा अंतर देखने को मिला। फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये अंतर करीब 17 गुना हो गया है। खुद काे बचाने के लिए अास ने 42.5 मिलियन डाॅलर का अपना आखिरी दांव भी खेला लेकिन ये भी उनके लिए उलटा पड़ गया। नाॅर्वे के अमीरों की लिस्ट में कर्इ बार पहले पायदान पर अपना नाम दर्ज करा चुके इनार आस के लिए ये बारिश सबसे बुरे सपने जैसा है।