नई दिल्ली। मौजूदा समय में कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन की स्थिति है। पीएम की घोषणा के अनुसार अभी यही स्थिति दो और हफ्ते तक रहने वाली है। जिसकी वजह से देश की इकोनॉमी पर काफी असर देखने को मिल रहा है। इसलिए भारत की रेटिंग एजेंसी और विदेशी एजेंसी फिच की ओर से भारत की जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को कम किया है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर दोनों की ओर से देश की इकोनॉमिक ग्रोथ का क्या अनुमान लगाया है।