1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डोनाल्ड ट्रंप को लगा बड़ा झटका, फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव

अमरीकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें घटाने की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मांग को दरकिनार कर दिया फेडरल रिजर्व ने बुधवार को अपनी ब्याज दरों में किसी भी तरह का परिवर्तन नहीं किया फेडरल रिजर्व ने अपनी ब्याज दरों को स्थिर रखा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 2 May 2019, 11:39 AM IST

fed reserve

फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को रखा स्थिर, नहीं किया किसी भी तरह का कोई बदलाव

नई दिल्ली।फेडरल रिजर्व ने बुधवार को अपनी ब्याज दरों में किसी भी तरह का परिवर्तन नहीं किया है। फेडरल रिजर्व ने अपनी ब्याज दरों को स्थिर रखा हैं। नीति निर्माताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि अमरीका में नौकरी पाने के लिए और देश के आर्थिक विकास को जारी रखने के लिए इन ब्याज दरों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। अमरीकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें घटाने की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मांग को दरकिनार कर दिया है।


डोनाल्ड ट्रम्प ने ब्याज दरों में कटौती करने को कहा

सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, फेड ने बयान में कहा कि मार्च से श्रम बाजार में 'मजबूती बनी हुई है', जबकि पहली तिमाही में घरेलू खर्च और व्यापार में निश्चित निवेश में गिरावट दर्ज की गई है। अमरीकी केंद्रीय बैंक ने एक बयान में जानकारी देते हुए कहा कि इस समय श्रम बाजार मजबूत बना हुआ है। इसके साथ ही हाल ही में आर्थिक गतिविधि में बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही आपको बता दें कि एएराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फेड को ब्याज दरों में कटौती करने के लिए कहा था, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिल सके और हम अपने देश का विकास कर सकें। फिलहाल इस फैसले पर फेडरल रिजर्व की ओर से अभी तक कोई बदलाव नहीं किया गया है।


ये भी पढ़ें: नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज पर निवेशकों को ऐसे दिया जाता था धोखा, बड़े अधिकारी ऐसे खेलते थे काला खेल


स्थिर रखी ब्याज दरें

अमरीकी केंद्रीय बैंक ने मंगलवार को शुरू हुई अपनी दो दिवसीय बैठक खत्म होने के बाद बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि फेड की नीति निर्माण समिति 'फेडरल ओपन मार्केट कमिटी' ने फेडरल फंड्स के लिए टार्गेट रेंज 2.25 फीसदी से 2.5 फीसदी पर ही कायम रखने का फैसला किया है। इस बैठक से पहले ट्रंप ने मंगलवार को फेड द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि करने की फिर से आलोचना की थी और केंद्रीय बैंक से अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए ब्याज दरें कम करने का आग्रह किया था।


अर्थव्यवस्था में होगा सुधार

आपको बता दें कि अपनी दो-दिवसीय बैठक के बाद फेड रिजर्व ने ब्याज की दरों को स्थिर रखने का निर्णय लिया। इसके साथ ही बैंकों को 2.40 फीसदी से 2.35 फीसदी तक अतिरिक्त भंडार पर भुगतान करने को कहा। फेडरल रिजर्व ने कहा कि हमारे इस फैसले से देश की अर्थव्यवस्था भी सुधरेगी और लैंडिग रेट, फेडरल फंड रेट में भी सुधार होगा। फेड नीति निर्धारकों ने जानकारी देते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था की स्थिति अभी भी अच्छी है। हमारे देश में नौकरी के साथ-साथ आर्थिक विकास भी हो रहा है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.