
Gold silver became very expensive in last week, know how much prices
नई दिल्ली। मौजूदा वित्त वर्ष में सोन और चांदी के आयात में कोविड 19 महामारी के दौरान आयात में भारी कमी देखने को मिली है। वैसे जिस तरह से कारोबार खुला है वैसे आयात में भी तेजी आई है। अकेले अक्टूबर की बात करें तो 36 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। खास बात तो यह है कि सोने और चांदी के इंपोर्ट कम होने से व्यापार घाटा भी काफी कम हुआ है। बीते विष की समान अवधि के दौरान व्यापार घाटा तीन गुना से भी कम देखने को मिला है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर वाणिज्य मंत्रालय की ओर से किस तरतह के आंकड़ें देखने को मिले हैं।
सोने चांदी के आयात में गिरावट
- चालू वित्त वर्ष के पहले सात माह अप्रैल-अक्टूबर के दौरान सोने का आयात 47.42 फीसदी घटकर 9.28 अरब डॉलर रह गया।
- कोविड-19 महामारी की वजह से सोने की मांग बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे पीली धातु के आयात में भी भारी गिरावट आई है।
- इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में सोने का आयात 17.64 अरब डॉलर रहा था।
- अकेले अक्टूबर में सोने का आयात 36 फीसदी बढ़ा है।
- अप्रैल-अक्टूबर के दौरान चांदी का आयात भी 64.65 फीसदी घटकर 74.2 करोड़ डॉलर रह गया।
व्यापार घाटे में भारी गिरावट
-सोने और चांदी के आयात में गिरावट से देश के व्यापार घाटे में भी कमी आई है।
- आयात और निर्यात का अंतर को व्यापार घाटा कहते हैं।
- अप्रैल-अक्टूबर में व्यापार घाटा घटकर 32.16 अरब डॉलर रह गया।
- इससे पहले पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 100.67 अरब डॉलर था।
- भारत सोने का चीन के बाद सबसे बड़ा आयातक देश है।
- मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए सोने का आयात किया जाता है।
- भारत सालाना 800 से 900 टन सोने का आयात करता है।
- चालू वित्त वर्ष के पहले सात माह में रत्न एवं आभूषणों का निर्यात 49.5 फीसदी घटकर 11.61 अरब डॉलर रह गया।
Updated on:
15 Nov 2020 01:16 pm
Published on:
15 Nov 2020 01:02 pm
बड़ी खबरें
View Allअर्थव्यवस्था
कारोबार
ट्रेंडिंग
