25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक घंटे की दिवाली स्पेशल ट्रेडिंग में सोने में उतार चढ़ाव, चांदी हुई सस्ती

दीपावली के दिन भारतीय वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिवाली के दिन हुई थी स्पेशल ट्रेडिंगसोना महंगा होने के बाद 50922 रुपए के साथ सपाट स्तर पर हुआ बंद, चांदी के दाम में देखने को मिली तेजी के बाद 125 रुपए की गिरावट
2 min read
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Nov 15, 2020

Gold Rate Today 27th October 2020, Gold and Silver Price in India

Gold Rate Today 27th October 2020, Gold and Silver Price in India

नई दिल्ली। दीपावली के दिन भारतीय वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में स्पेशल ट्रेडिंग देखने को मिली। जिसमें सोने और चांदी की कीमत में भारी उतार चढ़ाव देखने को मिला। घंटे भर की स्पेशल ट्रेडिंग के शुरुआती दौर में सोना और चांदी दोनों में तेजी देखने को मिली। जहां सोना 51 हजार रुपए के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया। जबकि चांदी के दाम भी 64 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के लेवल को पार कर गई। उसके बाद आखिरी क्षणों में दोनों की कीमतती धातुओं की कीमत में मुनाफावसूली हुई और सोना सपाट स्तर पर बंद हो गया। जबकि चांदी की कीमत में 125 रुपए की गिरावट देखने को मिली।

यह भी पढ़ेंः-रामदेव की जिस कंपनी ने बढ़ाई थी 95 गुना दौलत, उस कंपनी का दिपावली तक हुआ यह हाल

सोना में देखने को मिला भारी उतार चढ़ाव
वायदा बाजार में हुई स्पेशल ट्रेडिंग में सोना और चांदी दोनों भारी उतार चढ़ाव देखने को मिला। दीपावली के दिन करीब एक घंटे की स्पेशल ट्रेडिंग हुई। सोना तेजी के साथ 51015 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ खुला और 51080 रुपए प्रति दस ग्राम के उच्च स्तर पर पहुंच गया। उसके बाद कीमत में गिरावट का दौर शुरू हुआ और बाजार बंद होने के तक 50922 रुपए के साथ सपाट स्तर पर बंद हुआ। वैसे सोने के दाम 50862 रुपए के साथ कारोबारी सत्र में न्यूनमू स्तर पर भी पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ेंः-डिप्रेशन, एंजायटी, तनाव के कारण ग्लोबल इकोनॉमी को होता है एक ट्रिलियन डॉलर का नुकसान

चांदी भी गिरावट के साथ बंद
वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत में भी भारी उतार चढ़ाव देखने को मिला। स्पेशल ट्रेडिंग के शुरुआती दौर में चांदी की कीमत तेजी के साथ 63900 रुपए प्रति किलोग्राम के साथ खुली। देखते ही देखते दाम 64038 रुपए के साथ उच्च स्तर पर भी चला गया। उसके बाद चांदी की चमक फीकी दिखाई देने लगी। आंकड़ों की बात करें तो स्पेशल ट्रेडिंग की बात करें तो चांदी कारोबारी सत्र के दौरान 63560 रुपए के साथ न्यूनतम स्तर पर भी पहुंच गई। जबकि कारोबार बंद होने के बाद चांदी के दाम 125 रुपए की गिरावट के साथ 62608 रुपए प्रति किलोग्राम देखने को मिली।

यह भी पढ़ेंः-कोरोना वैक्सीन की उम्मीद से 22 अरब डॉलर पहुंची इन भाईयों की संपत्ति

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग