किनमें हो सकता है बदलाव
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जल्द होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में इनवर्टेड ड्यूटी वाले आइटम्स की दरों में रद्दोबदल देखने को मिल सकता है। जिनमें फर्टिलाइजर्स, फ ुटवियर, टैक्टर, फार्मा, रेडिमेड गारमेंट्स, वाटर पंम्स, मेडिकल इक्विपमेंट आदि शामिल हैं। इन आइटम्स की वजह से देश की सरकार को टैक्स कलेक्शन में करीब 20 हजार करोड़ रुपए का नुकसान होता है। इन सभ्भी सामानों की इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर प्रॉब्लम है। इसका मतलब ये है कि इनका इनपुट जीएसटी ज्यादा है और आउटपुट प्रोडक्ट पर जीएसटी कम लगता है। ऐसे कई सारे आइटम्स हैं जिन पर सरकार ज्यादा फोकस कर सकती है।