11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये हैं देश के सबसे महंगे मुख्यमंत्री, जिनकी सैलरी जानकर आपको भी अा जाएगा चक्कर

अगर हम देश के सभी सीएम की सैलरी को देखे तो टाॅप थ्री में एेसे तीन सीएम हैं जिनकी सैलरी जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

2 min read
Google source verification
cm

ये हैं देश के सबसे महंगे मुख्यमंत्री, जिनकी सैलरी जानकर आपको भी अा जाएगा चक्कर

नर्इ दिल्ली। अक्सर देश में बड़ी कंपनियों के सीर्इआे, एमडी, बाकी लोगों की सैलरी की बात करते हैं। चर्चा इस बात की भी होती है कि एेसे लोगों की सैलरी में हर कितना इजाफा हो जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आप जिस प्रदेश में रहते हैं उसके चीफ मिनिस्टर की सैलरी कितनी है। जी हां, चकरा गया ना आपका भी सिर, लेकिन रुकिये अभी से सिर ना चकराइए। क्योंकि जब हम आपके प्रदेश के सीएम की सैलरी के बारे में बताएंगे। तब आपका असल मायने में सिर चकराएगा। तो देर किस बात की। अभी बताते हैं इस बारे में।

सैलरी के मामले में ये सीएम हैं सबसे आगे
अगर हम देश के सभी सीएम की सैलरी को देखे तो टाॅप थ्री में एेसे तीन सीएम हैं जिनकी सैलरी जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। पहला नाम हैं तेलंगाना के सीएम का। जिन्हें हर महीने 4,10,000 रुपए मिलते हैं। बेसिक सैलरी 1,80,000 रुपए, डियरनेस अलाउंस 96,000 रुपए आैर ट्रैवलिंग अलाउंस 30,000 रुपए शामिल हैं।

दिल्ली के सीएम की सैलरी
दूसरे पायदान पर हैं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, जिन्हें हर महीने 3,90,000 रुपए सैलरी मिलती है। जिसमें 1,55,000 रुपए बेसिक, 82,000 रुपए डियरनेय अलाउंस आैर 60,000 रुपए ट्रैवलिंग अलाउंस शामिल हैं।

यूपी के सीएम की सैलरी
वहीं तीसरे नंबर पर देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ्स की है। जिन्हें हर महीने सरकार से 3,65,000 रुपए हर महीने मिलते हैं। जिसमें 1,50,000 रुपए बेसिक, 90,000 रुपए डियरनेस अलाउंस आैर 52,000 हजार रुपए ट्रैवलिंग अलाउंस के यप में आता है।

इन तीन को मिलती है सबसे कम सैलरी
वहीं देश के कुछ एेसे राज्य भी हैं जिन्हें तेलंगाना के सीएम के मुकाबले 4 गुना कम सैलरी मिलती है। है ना हैरानी की बात। अगर बात मणिपुर के सीएम की करें तो उन्हें हर साल 1,20,000 रुपए सैलरी मिलती है। वहीं नगालैंड के सीएम की सैलरी मणिपुर के सीएम से 10 हजार रुपए कम है। उन्हें 1.10 लाख रुपए सैलरी मिलती है। वहीं सबसे कम सैलरी त्रिपुरा के सीएम की है। उन्हें हर 1,05,500 रुपए मिलते हैं।